अपडेटेड 10 July 2025 at 17:12 IST

Breakfast: सुबह भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें, हो सकता है नुकसान... आपकी सेहत के लिए ये है हेल्दी ब्रेकफास्ट

सुबह नाश्ते में ये 3 चीजें भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। जानिए इनके नुकसान और सही विकल्प क्या हैं। सेहत के लिए जरूरी सलाह।

Unhealthy Breakfast Foods
नाश्ते में किन चीजों से बचें? | Image: Freepik/ Pixabay

Healthy Breakfast: नाश्ता हमारे दिन का सबसे अहम भोजन माना जाता है। लेकिन कई लोग सुबह के वक्त जल्दी में या स्वाद के चक्कर में कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह का भोजन ऐसा होना चाहिए जो ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन को भी ठीक रखे और दिनभर एक्टिव बनाए।

नाश्ते में किन चीजों से बचें?

1. ब्रेड और जंक फूड 

सभी तरह के ब्रेड, पिज्जा, बर्गर, फ्राइड फूड और बाकी फास्ट फूड में बहुत ज्यादा कैलोरी और अनहेल्दी फैट होते हैं। ये चीजें शरीर को तुरंत ऊर्जा तो देती हैं, लेकिन लंबे समय तक पेट नहीं भरता और मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का कारण बनती हैं।

2. बहुत ज्यादा मीठा खाना

मीठे अनाज, पेस्ट्री, केक, डोनट्स जैसी चीजों में बहुत ज्यादा शुगर होती है, जो रक्त शर्करा को असंतुलित कर देती है। इससे थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।

3. खाली पेट चाय या कॉफी

कई लोग सुबह उठते ही खाली पेट चाय या कॉफी पी लेते हैं, जिससे एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा कई और चीज़े खाने सभी बचना चाहिए, जैसे पैकेज्ड फूड या जूस क्योंकि इनमें शुगर ज्यादा होती है लेकिन पोषक तत्व नहीं। वहीं, तला हुआ खाना जैसे आलू का पराठा भी पचने में वक्त लेता है और शरीर में सुस्ती बढ़ाता है। इसलिए हमेशा पराठे खाने से भी बचना चाहिए।

Advertisement

तो फिर नाश्ते में क्या खाएं?

  • पोहा, उपमा और ओट्स जैसे हल्के और फाइबर युक्त भोजन।
  • अंडा, मूंग दाल चिल्ला जैसे प्रोटीन युक्त विकल्प।
  • फल और नट्स जो शरीर को प्राकृतिक रूप से ऊर्जा देते हैं।
  • गुनगुना पानी या नींबू पानी से दिन की शुरुआत करें।

सही नाश्ता ना सिर्फ दिनभर की ऊर्जा देता है, बल्कि लंबे समय तक फिट रहने में भी मदद करता है। इसलिए अपनी आदतों को पहचानें और उन्हें सही दिशा में बदलें।

(यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारियों पर आधारित है।)

Advertisement

यह भी पढ़ें : हीरोइन बनने के बाद अब 'बिग बॉस' में आग लगाएंगी वायरल गर्ल मोनालिसा?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 10 July 2025 at 17:12 IST