अपडेटेड 11 April 2024 at 10:18 IST
World Parkinson's Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व पार्किंसंस दिवस? जानिए इतिहास और इसका उद्देश्य
World Parkinson's Day 2024: आज दुनियाभर में विश्व पार्किंसंस दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इसका इतिहास क्या है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

World Parkinson's Day 2024: हर साल 11 अप्रैल यानी आज के दिन विश्व पार्किंसंस दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पार्किंसंस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता है। पार्किंसंस डिजीज एक ब्रेन डिसऑर्डर है। इस डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति को अनपेक्षित या अनियंत्रित गतिविधियां जैसे कंपकंपी, कठोरता और बैलेंस-समन्वय में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
इतना ही नहीं, ये बीमारी जैसे-जैसे पुरानी होने लगती है वैसे-वैसे रोगी को मानसिक व शारीरिक रूप से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस कारण रोगी में मानसिक और व्यवहारिक परिवर्तन, नींद की समस्या, अवसाद, याददाश्त संबंधी कठिनाइयां, थकान जैसे कई गंभीर लक्षण नजर आने लगते हैं। ये बीमारी ज्यादातर 60-65 वर्ष की आयु वाले लोगों में देखी जाती है।
विश्व पार्किंसंस दिवस का इतिहास (History of World Parkinson's Day)
विश्व पार्किंसंस दिवस का इतिहास काफी दिलचस्प है। दरअसल, 11 अप्रैल 1755 को डॉ. जेम्स पार्किंसंस का जन्म हुआ था। इन्होंने 1817 में न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार के पहले मामले की खोज की थी। जिसके बाद से उनके इस योगदान को हमेशा याद रखने के लिए साल 1997 से हर साल 11 अप्रैल को विश्व पार्किंसंस दिवस मनाया जाता है।
विश्व पार्किंसंस दिवस का उद्देश्य (Purpose of World Parkinson's Day)
विश्व पार्किंसंस दिवस का उद्देश्य न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार पार्किंसंस के बारे में लोगों को आगे बढ़कर जागरूक करना है। ताकि इससे प्रभावित लोगों की मदद की जा सकें। विश्व पार्किंसंस दिवस पार्किंसंस से प्रभावित लोगों की बेहतर देखभाल, अनुसंधान और समावेशन को और मजबूत करने का काम करता है।
Advertisement
विश्व पार्किंसंस दिवस 2024 की थीम (Theme of World Parkinson's Day 2024)
हर साल विश्व पार्किंसंस दिवस किसी न किसी थीम को केंद्रित कर मनाया जाता है। हालांकि अबतक विश्व पार्किंसंस दिवस के इस साल की थीम का ऐलान नहीं किया गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 April 2024 at 10:08 IST