अपडेटेड 9 March 2024 at 16:34 IST

Women's Health: PCOS से हैं परेशान? इन टिप्स को करें फॉलो, मैनेज करना होना आसान

PCOS में महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहती हैं, तो कुछ आसान से टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

PCOS
PCOS को कैसे करें मैनेज | Image: Freepik

How To Manage PCOS: आज के खराब खान-पान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। इन्हीं में एक पीसीओएस की समस्या भी है जिससे इन दिनों काफी महिलाएं जूझ रही हैं। PCOS की समस्या से जूझ रही महिला को कई सारी हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप इसे मैनेज करना चाहती हैं, तो कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करके इसे कंट्रोल कर सकती हैं।

PCOS की समस्या होने पर पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है, साथ ही मूड और डाइजेशन समेत कई चीजें प्रभावित होती हैं। खासकर हार्मोनल इंबैलेंस के चलते बेली फैट बढ़ जाता है, जिसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी पीसीओएस से परेशान हो चुकी है, तो इन टिप्स को जरूर फॉलों करें आपको काफी आराम मिल सकता है।

कैसे करें PCOS को मैनेज?

वजन कंट्रोल करें
अगर आप PCOS की समस्या से परेशान हो चुकी हैं, तो आपको अपने वजन को कंट्रोल करने की जरूरत है। क्योंकि पीसीओएस में वजन बढ़ने पर महिलाओं को कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

कार्ब्स कम लें
पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं को अपनी डाइट में कार्ब्स की कम से कम मात्रा लेनी चाहिए। क्योंकि इसकी ज्यादा मात्रा PCOS की समस्या होने के साथ ही वजन बढ़ाने का काम करती है और पाचन भी समस्या पैदा कर सकती है।

Advertisement

रोजाना एक्सरसाइज करें
इस समस्या से परेशान महिलाओं को नियमित रूप से रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और साथ ही PCOS से भी राहत मिलती है।

स्ट्रेस से दूर रहें
महिलाओं के लिए स्ट्रेस काफी खतरनाक होता है। इससे उन्हें पीसीओएस की समस्या तो होती ही है साथ ही बालों का झड़ना, चेहरा डल होना, कमजोरी होना, डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisement

कैफीन के सेवन से बचें
PCOS में महिलाओं को कॉफी, चाय, ड्रिंक और स्मोकिंग जैसी लतों को अवॉयड करना चाहिए। इससे पीसीओएस से होने वाली समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं। साथ ही इंफर्टिलिटी भी होती है।

दालचीनी का करें इस्तेमाल
PCOS की समस्या में राहत पाने के लिए दालचीनी बेहद कारगर मानी जाती है। इसे अपनी डाइट में शामिल करें या इसे पानी में उबालकर पिएं। इससे इस समस्या से राहत मिलती है।

इन चीजों को डाइट में करें शामिल
इस समस्या में अपने खानपान में फाइबर रिच फूड्स जैसे साग-सब्जियां शामिल करें। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर चीजें जासे बेरीज, लाल अंगुर, ग्रीन टी, एवोकाडो, बींस, दालें, नारियल तेल या ऑलिव ऑयल को शामिल करें।

यह भी पढ़ें… Beauty Tips: चाहिए नेचुरल निखार? लगाएं टमाटर का फेस पैक; मुहांसों की होगी छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 March 2024 at 16:27 IST