अपडेटेड 8 January 2024 at 08:07 IST

Wake up Tips: ठंड में सुबह नहीं खुलती आंख तो अपना लें ये टिप्स, बड़े आराम से होगी गुड मॉर्निंग

Winter Wake up Tips: अगर आप भी सर्दियों के मौसम में सुबह बिस्तर से उठने में आनाकानी करते हैं तो आपको ये टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Wake up Tips
सुबह जल्दी उठने के टिप्स | Image: Pexels

Wake up Tips For Winters: सर्दियों का मौसम बेहद ठंडा और आलस भरा होता है। इस मौसम में मन करता है कि बस आराम हम एक रजाई को दिनभर ओढ़कर बिस्तर में ही पड़े रहें। इतना ही नहीं कई लोग तो इस मौसम में इतने आलसी हो जाते हैं कि सुबह दफ्तर जाने के लिए भी वह वक्त पर नहीं उठ पाते हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • सर्दियों में सुबह नहीं खुलती आंख? 
  • अपना लें ये टिप्स
  • फिर होगी इजी गुड मॉर्निंग

हालांकि हम में से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें दफ्तर में अर्ली मॉर्निंग शिफ्ट करनी होती है। ऐसे में ठंड के मौसम में सुबह नींद खुलना और बिस्तर से निकलना काफी मुश्किल काम हो जाता है। अगर आप भी ठंड के इस मौसम में सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो आपको यहां दिए गए कुछ टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

सर्दियों में सुबह जल्दी उठने के टिप्स

रात को वक्त पर सोएं

किसी भी मौसम में अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको रात को जल्दी सोने की आदत डालनी पड़ेगी। मान लीजिए कि आपको सुबह 5 बजे उठना है तो इस हिसाब से आपको रात में 8-9 बजे तक सो जाना चाहिए। तभी आपकी नींद सुबह आसानी से खुल पाएगी।

Advertisement

डाइट

सुबह आसानी से उठने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट को हेल्दी बनाए रखें। आपको हरी-पत्तेदार सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए और कैफीन को अपनी डाइट से बिल्कुल बाहर कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपको अच्छी नींद भी आएगी और आप हेल्दी भी रहेंगे।

Advertisement

न चलाएं फोन

अगर आप रात को मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। इसके लिए आपको एक रूटीन सेट करना होगा। सोने से पहले एक टाइम बांध लें कि इस समय के बाद आप फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करेंगे। दरअसल, रात में आप जितना ज्यादा स्क्रीन के सामने रहेंगे उतनी ही दिक्कत आपको सोने में होगी जो आपके सुबह जल्दी न उठने का कारण बन सकता है।

एक्सरसाइज करें

अगर आपको सुबह जल्दी उठना है तो आपको रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत डाल लेनी चाहिए। दरअसल, आपका शरीर दिनभर जितना ज्यादा एक्टिव रहेगा आपको नींद भी उतनी जल्दी आएगी और इससे सुबह उठने में भी दिक्कत नहीं होगी। ऐसे में अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपकी एनर्जी और बढ़ेगी और आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। 

ये भी पढ़ें : Somwar Upay: सभी संकटों का करना है नाश तो सोमवार को करें ये आसान उपाय, हर विपदा होगी दूर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 8 January 2024 at 07:20 IST