अपडेटेड 13 January 2025 at 14:28 IST
Winter Diet: सर्दियों में कम मात्रा में करें इन 4 चीजों का सेवन, जानें कारण
Winter Diet in Hindi: यदि कुछ चीजों को डाइट में जोड़ा जाए तो ये चीजें शरीर को ठंडा रखती हैं। ऐसे में सर्दियों में सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Winter Diet in Hindi: सर्दियों में अक्सर लोग उन चीजों को अपनी डाइट में जोड़ते हैं, जिनकी तासीर गर्म और सेहत के लिए अच्छी होती है। लेकिन वह जानकारी की कमी के कारण उन चीजों को भी अपनी डाइट में जोड़ लेते हैं, जिसके कारण उन्हें ठंड का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें खाने से शरीर ठंडा रह सकता है। ऐसे में उन्हें सीमित मात्रा में ही अपनी डाइट में जोड़ें। पढ़ते हैं आगे…
सीमित मात्रा में खाएं ये चीजें
- आप दही का सेवन सर्दियों में सीमित मात्रा में करें। दही की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में यदि जरूरत से ज्यादा दही का सेवन किया जाए तो व्यक्ति सर्दी खांसी की चपेट में आ सकता है। वहीं दही का सेवन व्यक्ति को रात के वक्त नहीं करना चाहिए।
- व्यक्ति सर्दियों में अपनी डाइट में खीरे को भी कम मात्रा में जोड़े। खीरे के अंदर भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है। वहीं खीरे की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसके कारण व्यक्ति को सर्दी, खांसी की समस्या हो सकती है।
- व्यक्ति अपनी डाइट में सौंफ को भी सीमित मात्रा में जोड़ें। सर्दियों में सौंफ का सेवन ठंड से जुड़ी समस्याओं का सामना करा सकता है। बता दें, सौंफ की तासीर ठंडी होती है जो सेहत के लिए अच्छी होती है।
- चावल की तासीर भी बेहद ठंडी होती है। हालांकि चावल खाने में अच्छा होता है। लेकिन बता दें कि जरूर से ज्यादा सर्दियों में इसका सेवन ठंड की समस्या का सामना करा सकता है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कुछ चीजें शरीर को ठंडा रखती हैं। ऐसे में इन चीजों को सर्दी की डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 January 2025 at 14:27 IST