अपडेटेड 27 November 2025 at 20:36 IST
Peas for Health: सर्दियों में सब्जियों की रानी है मटर, लेकिन इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए; हो सकता है सेहत को नुकसान
Peas for Health: मटर सर्दियों की पौष्टिक सब्ज़ी है, लेकिन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। जानें किन लोगों को मटर खाने से बचना चाहिए और क्यों।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Peas for Health: सर्दियों में हरा मटर सभी लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। यह सभी के घरों में सब्जियों में डालकर बनाया जाता है। कई लोग मटर का पराथा तो कोई मटर की तरह-तरह की सब्जी बनाते हैं। जिससे स्वाद एकदम से चटरपटर हो जाता है। इतना ही नहीं, जितना स्वाद के लिए मटर खास है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
मटर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको बता दें, हरे मटर में विटामिन A, E, D, और C भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए मटर खतरनाक भी हो सकता है। इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन लोगों को मटर का सेवन करने से बचना चाहिए?
डायरिया वाले मरीज न खाएं मटर (Diarrhea Patients not eat peas)
ज्यादा मटर खाने से डायरिया की बीमारी हो सकती है। वहीं जिन लोगों को पहले से डायरिया की बीमारी है, वह इसका सेवन करने से बचें। बता दें, मटर में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आप हरे मटर को ब्राउन राइस और सोया के साथ खाते हैं तो इससे पेट की समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है। इसलिए आप इसका सेवन करने से बचें।
Advertisement
वजन बढ़ाता है मटर (Peas Gains Weight)
हरा मटर खाने से वजन बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें फैट की मात्रा अधिक रहती है। मटर में मौजूद प्रोटीन और कार्ब्स आपके वजन और मोटापे में भी इजाफा कर सकता है।
ये भी पढ़ें - Nose Blackheads Removal Tips: क्या आपके भी नाक के आसपास जम गए हैं जिद्दी ब्लैकहेड्स, इन आसान तरीकों से तुरंत हटाएं
Advertisement
गैस-कब्ज की समस्या बढ़ाता है मटर (Peas Trigger Acidity)
मटर में कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा होती है, जो पाचन पर असर डालता है। जिन लोगों को गैस्ट्रिक समस्या होती है, उन्हें मटर काने से बचना चाहिए। इसमें कार्बोहाइड्रेट पेट को फुलाकर उसमें गैस भर देता है। जिससे लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है।
डायबिटीज के मरीज मटर खाने से बचें (Diabetic Patients not eat peas)
मटर में शुगर और कार्बोहाइड्रेट होता है। जो बल्ड शुगर लेवल को बढ़ाता है। इसलिए डायबिटीज मरीज मटर खाने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 27 November 2025 at 19:30 IST