अपडेटेड 25 March 2023 at 13:51 IST

Body Current: कभी-कभी आपको बिना बिजली छुए लगता है झटका? ये है कारण

Electric Shocks: अक्‍सर लोगों को किसी वस्‍तु या व्‍यक्ति को छूने पर झटका या स्‍पार्क की आवाज आती है। आपने भी कभी न कभी ये एक्‍सपीरिएंस जरूर लिया होगा, यहां जानिए ऐसा क्‍यों होता है..

unsplah
unsplah | Image: self

Static Current in Human Body: क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि जब आपने किसी को छुआ या किसी ने आपको छुआ तो आपको बिजली का झटका लगा हो, ऐसा ज्यादतर लोगों ने जरूर महसूस किया होगा। कई लोगों को कभी किसी दरवाजे, कुर्सी या चीज को छूने से चिंगारी जैसी आवाज होती है और बिजली का झटका लगता है। इसके बाद उस वस्तु या व्यक्ति को छूने का डर रहता है।

अक्सर ऐसा सर्दियों में होता है। निश्चित रूप से आपके साथ कभी ऐसा हुआ है? लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा होने के पीछे (feel light electrical shock by touching another person) की असल वजह क्या है? इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। जानिए ऐसा क्यों है वो कारण...

अचानक बिजली का झटका क्यों लगता है?

जानकारी के मुताबिक हमारे शरीर में लगातार इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी चलती रहती है। घरों में जिस तरह बिजली के तार का इस्तेमाल होता है और उसमें लगे तांबे के तार को प्लास्टिक की परत से ढक दिया जाता है, उसी तरह शरीर में नाड़ियों पर एक लेप होता है, इसे चिकित्सकीय भाषा में माइलिन शीथ कहते हैं। कभी-कभी ये माइलिन असंतुलित हो जाते हैं। ऐसा अक्सर तब होता है जब आप एक ही स्थिति में बहुत देर तक बैठे रहते हैं। इससे शरीर में मौजूद इलेक्ट्रॉन परेशान हो जाते हैं। इस टाइम के दौरान, किसी के द्वारा अचानक छूने पर नसों में माइलिन शीथ एक्टिव हो जाते हैं। इसके कारण चिंगारी या बिजली का झटका महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें: World Water Day 2023: जानिए विश्व जल दिवस का इतिहास, थीम और महत्व

Advertisement

क्या है इलेक्ट्रिक शॉक का कारण

बिजली के झटके का सीधा संबंध हमारे शरीर की नसों से होता है। कुछ लोग बिजली के इन झटकों से बहुत डरते हैं। लेकिन डरने का कोई कारण नहीं है। यह एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है। डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि इसके पीछे की वजह Vitamin B12, B6 और B1 की कमी है। हालांकि, अगर आपको लगातार ऐसे बिजली के झटके लग रहे हैं, तो आपको इस संबंध में डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

किसी को शॉक कम और करंट ज्यादा क्यों लगता है?

न्यूरोलॉजिस्ट के अनुसार, Electric Current की संवेदनशीलता प्रत्येक व्यक्ति पर निर्भर करती है। तो कुछ लोग ज्यादा करंट महसूस करते हैं और कुछ कम। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन अगर आपको ऐसा करंट लगातार बना रहता है तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 24 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है World Tuberculosis Day? जानें इस साल की विश्व टीबी दिवस की थीम
 

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 25 March 2023 at 13:48 IST