अपडेटेड 27 June 2023 at 12:16 IST

White Tongue: जीभ और गाल के अंदर सफेद मोटी परत को न करें नजरअंदाज, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

सामान्य तौर पर जीभ का रंग हल्के गुलाबी रंग का होना चाहिए, लेकिन अगर इसका रंग सफेद हो रहा है तो ये बेहद ही गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। 

Cause Of White Tongue
Cause Of White Tongue | Image: self

Cause Of White Tongue: जीभ हमारे शरीर का बेहद ही खास हिस्सा होता है। ये खाने के स्वाद का एहसास कराने के साथ-साथ कई सारी बीमारियों का भी संकेत देता है। ऐसे में हमेशा अपनी जीभ को साफ रखना बेहद जरूरी होता है। जब जीभ का रंग सफेद होने लगे तो ये परेशान करने वाली बात होती है, क्योंकि इसका रंग सामान्य तौर पर हल्के गुलाबी रंग का होना चाहिए, लेकिन अगर इसका रंग सफेद हो रहा है तो ये बेहद ही गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं सफेद जीभ किस बीमारी का संकेत देती है।

ओरल कैंसर का कारण बन सकती है सफेद जीभ

अक्सर कई लोगों में जीभ और गाल के अंदर सफेद मोटी परत जमने की समस्या देखने को मिलती है, लेकिन वे इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो बता दें कि ये एक खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकता है। दरअसल, मेडिकल में इसे ल्यूकोप्लाकिया कहा जाता है जो ओरल कैंसर का कारण बन सकती हैं।

इन लोगों में ज्यादा दिखते हैं सफेद जीभ के लक्षण

आपको बता दें कि धूम्रपान, तंबाकू या शराब का सेवन करने वाले लोगों में ये समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। वहीं जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वो लोग भी इसकी चपेट में काफी जल्दी आते हैं। ऐसे में इन लोगों को सावधानी बरतनें की ज्यादा जरूरत होती है।

ल्यूकोप्लाकिया होने पर दिखते हैं ये संकेत

  • जो लोग ल्यूकोप्लाकिया की चपेट में आ जाते हैं उनमें कई संकेत देखे जा सकते हैं जिनमें से कुछ के बारे में इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं।
  • ल्यूकोप्लाकिया की चपेट में आने वाले व्यक्ति के मसूड़ो और मुंह के निचले हिस्से सफेद और दानेदार दाग दिख सकते हैं।
  • इसकी चपेट में आने से जीभ और गाल पर सफेद या भूरे रंग का निशान, मोटी कठोर सतह, उभरे हुए घाव, रेड स्पॉट जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  • आपको बता दें कि ल्यूकोप्लाकिया में दर्द या फिर चुभन जैसा कुछ भी नहीं होता है, ऐसे में इसकी जानकारी काफी देर बाद मिलती है, लेकिन ऊपर दिए गए कोई भी लक्षण आपको दिखाई दें तो आप सावधान हो जाएं और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें... Black Raisin Benefits: महिलाओं की इन हेल्थ प्रॉबलम्स को दूर कर सकता है काली किशमिश का पानी, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Monsoon Diet: बारिश में आप भी तो नहीं कर रहे इन चीजों को खाने की गलती, आज ही बना लें दूरी, वरना पड़ सकते हैं बीमार

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 27 June 2023 at 12:16 IST