अपडेटेड 1 February 2024 at 22:31 IST

White Discharge: महिलाओं में इस वजह से बढ़ रही हैं वाइट डिस्चार्ज की प्रॉब्लम, न करें ये गलती

White Discharge महिलाओं में वैसे तो नॉर्मल है, लेकिन अगर यह ज्यादा हो तो इसके पीछे की वजह के बारे में जानकारी होना जरूरी है, नहीं तो यह खतरनाक हो सकता है।

vaginal discharge
किस वजह से बढ़ रही है वाइट डिस्चार्ज की प्रॉब्लम | Image: Freepik

White Discharge Increasing Reason: महिलाओं में सफेद पानी यानी वाइट डिस्चार्ज की समस्या होना आम बात है, लेकिन कई बार छोटी या सामान्य नजर आने वाली यह प्रॉब्लम खतरनाक साबित हो सकती है। आम तौर पर वाइट डिस्चार्ज पीरियड्स से पहले और ओव्यूलेशन के समय अधिक होता है, लेकिन अगर यह सामान्य से अधिक हो रहा है, तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। ऐसे में इसे अनदेखा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन सामान्य से ज्यादा वाइट डिस्चार्ज का होना कई बीमारियों की तरफ संकेत करता है। ऐसे में इसे अनदेखा करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि महिलाओं में सफेद पानी के ज्यादा आने के पीछे क्या वजहें हो सकती हैं।

ज्यादा White Discharge के पीछे होती है ये वजह

हार्मोनल चेंज (Hormonal Change)
हार्मोनल असंतुलन और हार्मोन में बदलाव अधिक व्हाइट डिस्चार्ज होने की वजह हो सकते हैं। ऐसे में हार्मोन बैलेंस रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।

PCOS में
इस समस्या में मेल हार्मोन बढ़ने लगता है। इस वजह से इर्रेगुलर पीरियड्स की दिक्कत होती है। इससे ओव्यूलेशन बाधित होता है और व्हाइट डिस्चार्ज अधिक होने लगता है।

Advertisement

फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection)
कैंडिडा नाम का यीस्ट इंफेक्शन वजाइनल प्रॉब्लम को बढ़ाने का काम करता है। इसी की वजह से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या अधिक हो जाती है। ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं।

यह भी पढ़ें… Valentine's Day पर दिखना है ब्यूटी क्वीन? फॉलो करें ये टिप्स, बॉयफ्रेंड हो जाएगा दीवाना!

Advertisement

खून की कमी (Anaemia)
जब किसी महिला के शरीर में खून की कमी होती है, तब उसे अधिक व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से गुजरना पड़ता है। ऐसे में इस कमी को पूरा करने के लिए आयरन से भरपूर डाइट लें।

सफाई न रखना
ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज होने की समस्या कई बार वजाइना की साफ-सफाई का ध्यान न रखने की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में अपने प्राइवेट पार्ट की नियमित रूप से साफ-सफाई करते रहें। 

यह भी पढ़ें… Love Partner संग फरवरी का उठाना चाहते हैं लुत्फ? उत्तराखंड की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 February 2024 at 22:31 IST