अपडेटेड 20 November 2025 at 14:11 IST
Weak Eyesight: इस विटामिन की कमी से आपकी आंखें हो सकती है कमजोर, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Weak Eyesight: हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग आंखें होती है। अगर आंखों का ध्यान सही से न रखा जाए तो इससे पोषण की कमी होने लग जाती है। अब ऐसे में किस कमी से आंखों की रोशनी कम हो जाती है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Weak Eyesight: आंखें जो बेहद हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग माना जाता है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खान-पान के चलते, कम उम्र में ही कमजोर नजर की समस्या आम होती जा रही है। मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर घंटों बिताने से यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
अगर आपकी आँखें भी कमजोर हो रही हैं, या रात में देखने में दिक्कत आती है, तो इसके पीछे एक बड़ा कारण जरूरी पोषक तत्वों, खासकर विटामिन की कमी हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किस की से आंखों की रोशनी कम होती है और अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए?
विटामिन A की कम होती है आंखों की रौशनी कम
जब बात आंखों के स्वास्थ्य की आती है, तो एक विटामिन का नाम सबसे ऊपर आता है विटामिन A। इसे रेटिनॉल भी कहा जाता है, और यह हमारी आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए किसी सुपर हीरो से कम नहीं है। आपको बता दें, विटामिन A हमारी आंखों के रेटिना में एक खास पिगमेंट बनाने में मदद करता है। यह पिगमेंट हमें कम रोशनी या रात के समय में देखने में सक्षम बनाता है।
विटामिन A की कमी क्यों है खतरनाक?
अगर आपके शरीर में विटामिन A की कमी है तो आपको कई गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।
विटामिन A की कमी का सबसे पहला और मुख्य लक्षण है। इसमें व्यक्ति को शाम या रात के समय, जब रोशनी कम होती है, तब देखने में बहुत परेशानी होती है।
विटामिन A की कमी से आंसू बनाने वाली चीज ठीक से काम नहीं कर पाती है। इसके कारण आंखें सूखी और किरकिरी महसूस होती हैं, जो गंभीर रूप लेने पर कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकती है।
Advertisement
अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं?
गाजर और कद्दू बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं, जिसे हमारा शरीर विटामिन A में बदल देता है।
पालक , मेथी और केले भी विटामिन A के शानदार स्रोत हैं। इसे जरूर खाएं।
दूध, दही, पनीर, अंडा और मछली भी आप खा सकते हैं। इससे शरीर में विटामीन ए तेजी से बढ़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 November 2025 at 14:11 IST