अपडेटेड 2 July 2025 at 09:30 IST
Monsoon Diseases: बारिश में न करें ये गलती वरना हो सकती है स्किन की बीमारी, जानें
Which disease is most common in monsoon? बारिश में अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे स्किन की एलर्जी का सामना करना पड़ता है। जानते हैं इनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Which disease is most common in monsoon? बारिश के दिन शुरू हो गए हैं। ऐसे में लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इन्हीं बीमारियों में एक बीमारी है स्किन की समस्या। स्किन की बीमारी यानि एलर्जी और संक्रमण होने से व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और बाद में दाग भी रह जाते हैं। लेकिन यदि समय रहते कुछ गलतियां करने से बचा जाए तो इस बीमारी से भी बच सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप बारिश के मौसम में कौन-सी गलतियां स्किन एलर्जी की समस्या का सामना करा सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
बारिश के मौसम में न करें ये गलतियां
- बारिश के मौसम में जूते गीले पहनने से फंगल इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। ऐसे में मौजे और जूतों को हमेशा सूखाकर पहनें।
- बारिश के दिनों में अक्सर लोग गीले कपड़े पहन लेते हैं, जिसके कारण न केवल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है बल्कि नमी रहने से स्किन एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को कभी भी गीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
- बारिश में उमस बढ़ जाती है। ऐसे में सिंथेटिक कपड़े पहनने से भी बचें। सिंथेटिक कपड़े न केवल रैशेज की समस्या का सामना करा सकते हैं बल्कि खुजली की समस्या भी हो सकती है।
- बारिश के मौसम में व्यक्ति को ज्यादा नहीं भीगना चाहिए क्योंकि नंगे पैर भीगने से व्यक्ति को स्किन एलर्जी हो सकती है। ऐसे में यदि आप भीग भी रहे हैं तो उसके बाद अपने शरीर को साधारण पानी से भी साफ कर लें।
- बारिश के मौसम में हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। रोजाना स्नान करें। पसीना आने पर कपड़े बदलें। स्किन एलर्जी के कारण बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
- बारिश के मौसम में खाने का भी ध्यान रखना चाहिए। बाहर के खाने से बचना चाहिए। तरल पदार्थ का ज्यादा सेवन करना चाहिए और भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 2 July 2025 at 09:30 IST