अपडेटेड 5 April 2025 at 19:11 IST
Morning Walk Time: मॉर्निंग वॉक का सबसे अच्छा समय क्या है?
Morning Walk time in hindi: मॉर्निंग वॉक के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है? सुबह कितने बजे पैदल चलना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Morning Walk time in hindi: डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपको स्वस्थ रहना है तो आपको तकरीबन 30 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। फिजिकल एक्टिविटी से न केवल शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं बल्कि व्यक्ति फिट भी रह सकता है। ऐसे में 30 मिनट की वॉक कम से कम जरूर करनी चाहिए। लेकिन आजकल का जीवन इतना बिजी हो गया है कि हम अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते। ऐसे में यदि आपको पता हो कि सुबह के वक्त कितने बजे वॉक की जाए तो इससे न केवल आप अपना समय मैनेज कर सकते हैं बल्कि मॉर्निंग वॉक के लिए समय भी निकाल सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सुबह के समय किस वक्त टहलना बेस्ट टाइम माना जाता है और मॉर्निंग वॉक से क्या फायदे होते हैं। पढ़ते हैं आगे...
मॉर्निंग वॉक के फायदे
मॉर्निंग वॉक करने से न केवल ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है बल्कि बीपी भी कंट्रोल रहता है। यदि मॉर्निंग वर्क की जाए तो दिल स्वस्थ रहता है। मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और डायबिटीज के खतरे को काम करता है, जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द कम करता है। पेट को स्वस्थ रखता है। शरीर में एनर्जी लाता है। साथ ही रात में व्यक्ति को नींद भी बहुत अच्छी आती है।
सुबह चलने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
रात के समय वातावरण प्रदूषित रहता है। ऐसे में वॉक को सुबह के वक्त करने की सलाह दी जाती है। वहीं दोपहर के दौरान मॉर्निंग वॉक करना मुमकिन नहीं है क्योंकि हम बिजी होते हैं और दूसरा धूप में व्यक्ति परेशान हो सकता है। ऐसे में मॉर्निंग वॉक सुबह के वक्त की जाती है। बता दें, सूर्योदय के बाद सुबह 8:00 बजे तक समय बेहद ही अच्छा होता है। हालांकि आप 7:00 बजे से 10:00 बजे तक के बीच में मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं क्योंकि इस वक्त धूप लेने का सबसे अच्छा वक्त होता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 5 April 2025 at 19:11 IST