अपडेटेड 18 August 2024 at 10:10 IST
कोरोना के बाद इस नई बीमारी को देख कांप जाएगी रूह, जानिए इसके डराने वाले लक्षण और बचाव के उपाय
Symptoms of Mpox: अगर आपको मंकीपॉक्स के बारे में नहीं पता तो आपको इस बीमारी के लक्षण और बचाव के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What is Monkeypox: कोरोना जैसी घातक बीमारी के बाद अब एक बार फिर एक नए वायरल ने सबको डराकर रख दिया है। ये मंकीपॉक्स वायरस है। जो एमपॉक्स (Mpox) यानी मंकीपॉक्स (Monkeypox) का कारण बनता है। मंकीपॉक्स जैसी बीमारी दिखने में ही इतनी भयावह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने इसे ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर दिया है। ऐसे में हम सभी को मंकीपॉक्स के लक्षणों, इससे बचाव के उपायों आदि के बारे में जान लेना चाहिए।
क्या है मंकीपॉक्स? (What is monkeypox?)
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, मंकीपॉक्स एक ऐसी बीमारी है जो जानवरों के जरिए इंसानों में फैलती है। इसे एमपॉक्स भी कहा जाता है। इस बीमारी का वायरस गिलहरी, बंदरों और कई तरह के जानवरों में ज्यादा पाए जाते हैं। खतरे की बात ये है कि यह बीमारी एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे संक्रमित व्यक्ति में भी फैल सकती है। जिस कारण हम सभी को इसके लक्षणों के साथ-साथ इसके बचाव के बारे में भी जान लेना चाहिए।
मंकीपॉक्स के लक्षण (Symptoms of Monkeypox)
- बुखार आना।
- शरीर पर दाने निकलना।
- चेहरे पर दाने निकलना।
- तेज सिरदर्द।
- पीठ में दर्द।
- मांसपेशियों में दर्द।
- कमजोरी महसूस होना।
- स्किन का जगह-जगह से लाल पड़ जाना।
- शरीर में दर्द भरी सूजन होना।
- यूरिन के समय तेज दर्द होना।
- मंकीपॉक्स से बचाव के उपाय (Prevention Tips of Monkeypox)
- अगर आपको ऊपर दिए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण मंकीपॉक्स होने का संदेह देता है तो आपको तुरंत इस बीमारी से बचने के लिए यहां दिए गए बचाव के तरीकों को अपनाना चाहिए।
- मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को घर में रखना। उसे घर से बाहर न निकलने देना। इससे औरों में भी संक्रमण फैल सकता है।
- संक्रमित व्यक्ति को साबुन-पानी और सेनिटाइजर से हाथों को धोते रहना या साफ करते रहना चाहिए।
- संक्रमित व्यक्ति को अपने शरीर पर होने वाले दानों को छूने से या खुजली करने से बचना चाहिए।
- संक्रमित व्यक्ति को हमेशा मास्क पहनकर रखना चाहिए और शरीर के बाकि हिस्सों को भी पूरे कपड़े पहनकर कवर करके रखना चाहिए।
- अगर संक्रमित व्यक्ति का कमरा अलग है और वह अकेले रह रहा है तो उसे अपनी स्किन को कवर नहीं करना चाहिए, तभी वह जल्दी ठीक हो पाएगा।
- संक्रमित व्यक्ति को अपनी स्किन हमेशा सूखी हुई रखनी चाहिए। गिला होने पर तुरंत उसे साफ कपड़े से पोंछकर सूखा लें।
- संक्रमित व्यक्ति को घर का कोई भी सामान नहीं छूना चाहिए। इससे अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
- संक्रमित व्यक्ति को साधारण भोजन खाना चाहिए। जिसमें ज्यादा तेल-मसाले न मिले हों।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 August 2024 at 10:10 IST