अपडेटेड 19 August 2023 at 14:24 IST

Sleeping Position: किस पोजीशन में सोते हैं आप? जानें क्या है सोने का सही तरीका और इसके फायदे

हर व्यक्ति का स्लीप पेटर्न अलग-अलग हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने की सही पोजिशन क्या है, नहीं तो चलिए जानते हैं सोने के सही तरीके और उससे होने वाले फायदों के बार में...

What Is Correct Sleeping Position
What Is Correct Sleeping Position | Image: self

What Is Correct Sleeping Position: हेल्दी रहने के लिए सिर्फ अच्छे खान-पान और लाइफस्टाइल का ही रोल नहीं होता है, बल्कि इसमें आपकी नींद भी अहम किरदार निभाती है। पूरी नींद लेने के बाद आपका माइंड दिन भर फ्रेश रहता है और आपका सभी कामों में मन लगता है। क्या आप जानते हैं नींद पूरी होना आपकी सेहत के लिए जितना जरुरी होता है ठीक उसी तरह से आपका सही पोजीशन में सोना भी बहुत ही जरुरी होता है, लेकिन सोने का सही तरीका क्या है इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सोने की बेस्ट पोजीशन क्या है?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्या है सोने का सही तरीका?
  • सही पोजीशन में सोने से होते हैं ये फायदे

क्या है सोने का सही तरीका?

वैसे तो हर व्यक्ति का स्लीप पेटर्न अलग-अलग होता है। कोई पीठ के बल, कोई पेट, तो कई सोते वक्त घुटने और चेहरे को मिलाना शामिल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने का सही तरीका क्या है। नहीं तो चलिए जानते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की बेस्ट पोजीशन करवट लेकर सोना होता है। अगर आप इस पोजीशन में सो रहे हैं तो ये आपके सोने का सही तरीका है, लेकिन ध्यान रहे कि कुछ देर बाद पोजीशन बदलना भी जरूरी है। इस तरीके से सोने पर स्पाइल कॉर्ड से जुड़ी समस्या नहीं होती है।

सही पोजीशन में सोने से होते हैं ये फायदे

  • जब आप करवट लेकर सोते हैं तो आपको इससे कई फायदे होते हैं, जिसमें कंधे, गर्दन और कमर का दर्द के साथ खरार्टे के परेशानी भी शामिल है।
  • इसके अलावा जब आप फेटल पोजीशन (जिसमें बॉडी और पैर एक साइड में मुड़े हुए होते हैं) में भी सोना बेस्ट होता है। इस तरीके से सोने से पैरों और कमर के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही ऐसे सोने पर बेहद नींद भी आती है। 

    यह भी पढ़ें... Honey Garlic: खाली पेट इस तरह करें शहद और लहसुन का सेवन, सेहत को मिलेंग जबरदस्त फायदे
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Married Life: नए शादीशुदा पुरुषों को हर सुबह करना चाहिए ये काम, रिश्ता होगा मजबूत

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 19 August 2023 at 14:23 IST