अपडेटेड 30 June 2023 at 15:01 IST
दाएं या बाएं, Pregnancy में सोने की सही पोजीशन क्या? किस ओर सोने से मां और बच्चे दोनों को मिलेगा फायदा
अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बढ़े हुए पेट के साथ किसी पोजीशन में सोएं और ये जानना उनके लिए बेहद जरूरी भी है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Best sleeping position in pregnancy: हर महिला के लिए मां बनने का एहसास एकदम अलग होता है। जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं हैं, लेकिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कई सारे शारीरिक बदलावों के साथ-साथ बाहरी परेशानियों से भी जूझना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या उनके लेटने और सोने की है। वहीं जब कोई महिला पहली बार मां बन रही होती है तो उसके मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर किस पोजीशन में चाहिए। जिससे उसे भी आराम मिले और बच्चे को भी किसी भी तरह की परेशानी न हो। तो चलिए आपको इस सवाल का जवाब इस आर्टिकल में देते हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान सोने की सही पोजीशन?
दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान जैसे-जैसे बच्चा पेट में बड़ा होता है वैसे-वैसे महिलाओं का पेट भी बढ़ने लगता है। ऐसे में अक्सर उन्हें सोने में परेशानी होती है। इसके साथ ही उनके मन में ये सवाल भी उठता है कि आखिर किस पोजीशन में वो सोए की उन्हें भी आराम मिले और बच्चे को भी कोई तकलीफ न हो। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी बाई तरफ सोना चाहिए। डॉक्टर्स के मुताबिक, बाई ओर घुटने मोड़कर सोने से मां और बच्चे दोनों को कंपर्टेबल फील होता है।
यह भी पढ़ें: Pregnancy के दौरान भूलकर भी इस छोटे से दाने का न करें सेवन, मिसकैरेज समेत इन परेशानियों का बढ़ जाता है खतरा
बाई ओर सोने से प्रेग्नेंस महिलाओं को होते हैं ये फायदे
हालांकि, इसके अलावा इसके और भी फायदे हैं। जैसे की बाई ओर सोने से दिल का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और भ्रूण, यूट्रस, गुर्दे और इंफ्रीरियर वेना कावा में रक्त का बहाव भी अच्छे से होता है। इसलिए भी गर्भवती महिलाओं को बाई ओर सोना चाहिए।
Advertisement
यह भी पढ़ें: Pregnancy: महिलाओं के लिए अधिक उम्र में मां बनना हो सकता है खतरनाक! जानिए किस उम्र तक है सेफ
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 30 June 2023 at 15:00 IST