Parenting: गर्मियों में बच्चों को खिलाएं ये ड्राई फ्रूट्स, सेहत को बनाएं अच्छा

What are the healthiest dried fruits for kids? गर्मियों में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए? गर्मियों में कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे अच्छा है? जानें...

How to eat dry fruits in winter
Parenting: गर्मियों में बच्चों को खिलाएं ये ड्राई फ्रूट्स, सेहत को बनाएं अच्छा | Image: AI

What are the healthiest dried fruits for kids? गर्मियों के मौसम में अक्सर बच्चों को वो चीजें खिलाई जाती हैं, जिनकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में माता-पिता बच्चों की डाइट से ड्राई फ्रूट्स निकाल देते हैं। बता दें कि यदि कुछ गिने-चुने ड्राई फ्रूट्स बच्चों की डाइट में जोड़े जाएं तो इससे उन्हें फायदा हो सकता है। ऐसे में माता-पिता को इन ड्राई फ्रूट्स के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएं कि गर्मियों के मौसम में बच्चों को कौन से ड्राई फ्रूट्स खिलाए जाएं। पढ़ते हैं आगे…  

Uploaded image

गर्मियों में बच्चों के लिए कौन-सा ड्राई फ्रूट सबसे अच्छा है? 

  • आप बच्चों को किशमिश खिला सकते हैं। बता दें, किशमिश के अंदर आयरन और फाइबर पाया जाता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले 5 से 6 किशमिश भिगोएं और बच्चों को सुबह उठकर इन्हें खिलाएं। ऐसा करने से खून की कमी दूर हो सकती है। 
  • आप बच्चों को काजू भी खिला सकते हैं। काजू के अंदर फाइबर, विटामिन ए, आयरन, जिंक, कैल्शियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मानसिक विकास में तेजी ला सकते हैं। वहीं शरीर की एनर्जी को भी बढ़ाते हैं। ऐसे में आप प्रतिदिन एक से दो काजू दे सकते हैं। 
  • आप बच्चों को अंजीर भी खिला सकते हैं। ऐसे में आप रात को सोने से पहले एक या दो अंजीर को भिगोएं और सुबह उठकर इसका सेवन करें। भीगी हुई अंजीर बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हड्डियों, दांतों आदि के लिए भी उपयोगी है। 
  • आप बच्चों की डाइट में बादाम को भी जोड़ सकते हैं। बता दें कि बादाम के सेवन से बच्चों का दिमागी विकास सही होता है। साथ ही इसके अंदर जरूरी विटामिंस पाए जाते हैं जो उपयोगी होते हैं। ऐसे में आप रातो को सोने से पहले 4 से 5 बादाम पानी में भिगोएं और अगले दिन सेवन करें। 

ये भी पढ़ें - Skin Care: रसोई में रखी चीनी दूर करेगी चेहरे के दाग-धब्बे, जानें कैसे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड