अपडेटेड 2 January 2024 at 18:45 IST
Weight Lose: सर्दियों में करना चहते हैं वजन कम, तो इस तरह से खाएं शकरकंद, तेजी से घटेगा मोटापा
Winters में वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो अपनी डाइट में शकरकंद को जरूर शामिल करें। ये तेजी से मोटापा कम करने का काम करता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Lose Weight By Eating Sweet Potatoes: सर्दियों का सीजन आते ही शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो गली-गली में नजर आने लगती है। ये स्वाद में जितनी अच्छी होती है उससे कहीं ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं, कि इसे खाने से वजन काफी तेजी से कम होता है। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि शकरकंद को कैसे खाएं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- स्वाद और सेहत में है जबरदस्त शकरकंद
- कई पोषक तत्वों से भरपूर है शकरकंद
- वजन कम करने के लिए कैसे खाएं शकरकंद?
शकरकंद में छुपे हैं सेहत के ये राज
इसमें विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, बीटा कैरोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, नियासिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो शकरकंद उसकी बहुत मदद कर सकता है।
वजन कम करने के लिए कैसे खाएं शकरकंद?
उबालकर खाएं
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप शकरकंद उबालकर खा सकते हैं। आप ब्रेकफास्ट में इसे शामिल कर सकते हैं। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी, जिससे वजन कम करने में आसानी होगी।
Advertisement
चाट बनाकर खाएं
अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो आपको शकरकंद की चाट बनाकर खाना चाहिए। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी भी होती है। इसके लिए आप इसे भून लें फिर इसे छोटे टुकड़ों में काटकर इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च, काला नमक और नींबू का रस मिलाकर खाएं।
यह भी पढ़ें… Vastu Tips: रात में सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, जाग उठेगी किस्मत, वैवाहिक जीवन में भी मिलेगा लाभ
Advertisement
रोटी बनाएं
वेट लॉस करने के लिए आप शकरकंद की रोटी बनाकर भी खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए गेंहू के आटे में शकरकंद को मैश करके डालें। साथ ही इसमें चुटकीभर नमक और अजवाइन डालकर नर्म आटा गूंथ लें। फिर इसकी रोटी बना लें। ये आप सब्जी या धनिए की चटनी के साथ खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 January 2024 at 18:39 IST