अपडेटेड 3 January 2025 at 09:16 IST
Weight Loss: वेट लॉस जर्नी में मॉर्निंग रूटीन है बेहद जरूरी, जानिए सुबह उठकर क्या करें
Weight Loss Tips: अगर आपको अपना बढ़ता वजन कम करना है तो आपको सुबह उठकर रोजाना इन कामों को करने की आदत डाल लेनी चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Weight Loss Tips: घर और दफ्तर के बीच की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम खुद का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। जिस कारण हमारा वजन बढ़ने लगता है और हम मोटापे की समस्या का शिकार होने लगते हैं। मोटापा न सिर्फ सेहत के लिए हानिकारक होता है बल्कि ये हमारे कॉन्फिडेंस लेवल को भी कम करने का काम करता है।
लोग बढ़ते वजन को कम करने के लिए न जाने कितनी एक्सरसाइज करते हैं और स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। बावजूद इसके उनका वजन घटने का नाम नहीं लेता है। ऐसे में आपको अपना डेली मॉर्निंग रूटीन कुछ टिप्स के साथ फॉलो करना चाहिए। इससे आपका वजन धीरे-धीरे कंट्रोल होने लगेगा। तो चलिए जानते हैं इन मॉर्निंग रूटीन टिप्स के बारे में।
वजन घटाने के लिए टिप्स (Tips For Weight Loss)
जल्दी उठें
सुबह जल्दी उठने से दिन की शुरुआत अच्छे तरीके से होती है और आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं। यहीं से शरीर का बढ़ता वजन घटने की शुरुआत होती है।
Advertisement
गर्म पानी पिएं
सुबह उठते ही सबसे पहले दो गिलास गर्म पानी पिएं। आप चाहे तो पानी में नींबू और शहद मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे पेट के चर्बी अंदर से पिघलेगी, साथ ही आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर होगा।
Advertisement
वॉक करें
सुबह-सुबह आपको कम से कम 30 मिनट तक तेज वॉक करने की आदत डाल लेनी चाहिए। ये आदत आपके वजन को काफी हद तक कम करने का काम करेगी।
नाश्ता है जरूरी
अगर तेजी से वजन घटाना है तो नाश्ता कभी स्किप न करें। हालांकि आपको नाश्ते में कुछ लाइट फूड ही खाना चाहिए। अंडे, स्प्राउट्स, चीला, काबुली चने का सलाद, पनीर पराठे ये सभी हेल्दी ब्रेकफास्ट के अच्छे ऑप्शन्स हैं।
फ्रूट्स
ब्रेकफास्ट के बाद किसी न किसी फ्रूट का सेवन जरूर करें। ये आपके शरीर को ताकत देने के साथ-साथ आपको दिभर एक्टिव रखने का काम करेगा।
स्ट्रेचिंग करें
हल्का स्ट्रेचिंग और योग करने से मसल्स को लचीला बनाते हैं और कैलोरी बर्न होती है। इसलिए रोजाना सुबह स्ट्रेचिंग करने की आदत डालें।
हल्का व्यायाम
सुबह आपको हल्का व्यायाम करना चाहिए। जिससे आपके शरीर की कैलोरी बर्न होने में मदद मिलेगी। आप सुबह 10-15 मिनट का कार्डियो, वॉक या रनिंग भी कर सकते हैं।
चीनी से बचें
नाश्ते में ज्यादा चीनी या शक्कर से बचें, इससे शरीर में कैलोरी बढ़ती है। जिससे शरीर का वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इसलिए शुगर फ्री खान-पान का ही सेवन करें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना सुबह इसका सेवन खाली पेट जरूर करें।
हेल्दी स्नैक्स
घर से बाहर जाने से पहले एक हेल्दी स्नैक जैसे नट्स, बीज या दही लेकर चलें। भूख लगने पर आप इनका सेवन करें, इससे आपका वजन बिल्कुल भी नहीं बढ़ेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 3 January 2025 at 09:16 IST