अपडेटेड 28 October 2025 at 12:08 IST
Weight Loss Tips : हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया फ्री में वजन घटाने का तरीका, बस करना होगा ये काम
Weight Loss Tips : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में X पर बताया कि पानी पीने से भी वजन कम हो सकता है, बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप कितना पानी पी रहे हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Weight Loss Tips : विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के अनुसार, भारत में मोटापी की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं अगर शहरी क्षेत्रों की बात की जाए तो लगभग 10-15 प्रतिशत बच्चे मोटापे और ज्यादा वजन बढ़ने से परेशान हैं।
सभी की बदलती लाइफस्टाइल और रोजमर्रा की एक्टिविटी की कमी, इसके अलावा तनाव, नींद की कमी, ज्यादा बाहर का खाना लेना और पैक्ड खाना लेना। इससे वजन बढ़ती जा रही है।
आपको बता दें, विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने ट्वीट किया है कि मोटापा बिना किसी मेहनत के घटाया जा सकता है।
हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, अगर लोग सही तरीकों का अपनाते हैं तो आराम से वजन घटाया जा सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि रोजाना पानी कितना पीना है और हेल्थ मिनिस्ट्री ने ट्वीट में क्या लिखा है?
हेल्थ मिनिस्ट्री ने ट्वीट में क्या लिखा?
- हेल्थ मिनिस्ट्री ने ट्वीट में लिखा है कि वजन को नियंत्रण करने के लिए हाइड्रेशन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। आप आज से ही अपने पानी पीने पर ध्यान दें। क्योंकि आप जितना पानी पिएंगे। उसका असर आपके शरीर पर पड़ेगा।
- उन्होंने तीन प्वाइंट्स बताएं हैं, जिनपर आपको ध्यान देना बेहद जरूरी है।
- वजन घटाने के लिए हाइड्रेशन जरूरी है।
- वजन घटाने के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
- पानी कम पीने से शरीर में थकान और कमजोरी हो सकती है।
- हमारा शरीर 55-60 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना हुआ है।
ये भी पढ़ें - Chhath Puja 2025: CM योगी से लेकर नीतीश कुमार और चिराग पासवान तक... इन नेताओं ने इस तरह मनाया छठ महापर्व, देखें तस्वीरें
Advertisement
रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?
पानी हमारे जीवन का आधार है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, रोजाना 8 गिलास लगभग पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बीमारियां कम होती है।
- पुरुषों के लिए - लगभग 3.7 लीटर
- महिलाओं के लिए - लगभग 2.7 लीटर
अगर आप कसरत करते हैं या कोई ऐसा काम करते हैं जिसमें पसीना आता है, तो आपको पानी की अतिरिक्त जरूरत होगी।
Advertisement
पानी पीने का सही तरीका क्या है?
- पानी को एक ही बार में गटकने के बजाय, आराम से बैठकर धीरे-धीरे पीना चाहिए।
- प्यास लगने से पहले ही पानी पीते रहें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 28 October 2025 at 12:08 IST