अपडेटेड 19 May 2024 at 19:39 IST
Weight Loss: पेट और कमर की जिद्दी चर्बी से पाना है छुटकारा? काम आएंगी ये 3 एक्सरसाइज
आप भी पेट और कमर की चर्बी से परेशान हो चुके हैं, तो बस आपको कुछ एक्सरसाइज को करना होगा। ये आपकी कमर की शेप को परफेक्ट बनाने में मदद करेगी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Belly And Waist Fat Exercise: महिला हो या फिर पुरुष हर कोई परफेक्ट फिगर की चाहत रखता है, लेकिन आजकल के खान-पान और लाइफस्टाइल के चलते ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। वजन बढ़ने के साथ ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चर्बी जमा हो जाती है, जो बॉडी के शेप को खराब कर देती है। इसमें कमर के आसपास का हिस्सा भी शामिल है, यहां जमा हुई चर्बी बॉडी की पूरी शेप को ही खराब कर देती हैं। हालांकि आप कुछ एक्सरसाइज करके इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
कमर (waist) के आसपास चर्बी (Fat) तब जमा होती है, जब आप फिजिकल एक्टिविटी करना कम कर देते हैं और हाई फैट, हाई शुगर और हाई कैलोरी वाले फूड्स का सेवन ज्यादा करने लगते हैं। इससे शरीर का बॉडी पॉश्वर भी प्रभावित होता है। हालांकि अगर अब आप इससे परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ एक्सरसाइज करनी होगी।
कमर के आस-पास की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज (Exercise)
कोबरा पोज (Cobra Pose)
कमर के आस-पास जमा हो चुकी चर्बी आपकी बॉडी शेप को खराब कर रही है, तो आपको रोजाना कोबरा पोज वाली एक्सरसाइज को करना चाहिए। इसकी मदद से पेट और कमर के आस-पास की चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है। वहीं इस एक्सरसाइज को करना बेहद आसान भी है।
कैसे करें कोबरा पोज एक्सरसाइज (Exercise)
Advertisement
- इस एक्सरसाइज के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं।
- फिर दोनों पैरों को पीछे की ओर करें और शरीर के आगे के हिस्से को हाथों की मदद से सामने की तरफ उठाएं।
फ्लैंक (Flank)
फ्लैंक एक्सरसाइज करने से कमर के आस-पास मौजूद चर्बी को आसानी से घटाया जा सकता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। फिर कोहनी को जमीन से टिकाएं और शरीर को ऊपर की तरफ लेकर जाएं। अब कुछ देर के लिए बॉडी को इसी पोज में होल्ड करके रखें। इसके बाज सामान्य पोजीशन में आ जाएं। इसे रोजाना करने से जल्दी ही आपको कमर की चर्बी से छुटकारा मिल सकता है।
बोट पोज (Boat Pose)
बोट पोज बहुत ही आसान होता है, लेकिन इसे करने से कई फायदे होते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से कोर मसल्स को स्ट्रेंथ मिलती है। साथ ही यह कमर और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इसे आप आसानी से घर पर रोजाना कर सकते हैं।
Advertisement
कैसे करें बोट पोज
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले जमीन पर पैरों को सामने रखकर बैठ जाएं।
- अब पीठ को पीछे की ओर लेकर जाएं और बॉडी को बैलेंस करें।
- इस आसान सी एक्सरसाइज से कमर की चर्बी को घटाने में काफी मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 19 May 2024 at 17:28 IST