अपडेटेड 18 December 2025 at 15:05 IST
Weight Loss: वजन कम करने के लिए बेस्ट है इस चीज का पानी, जानें कैसे, कब और कितना करें सेवन?
Weight Loss Tips: मोटापा घटाने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीका चाहते हैं तो इस घरेलू चीज का पानी सबसे बेस्ट है। जानिए इसका सेवन कब, कैसे और कितना करें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Loose Weight Easily: वजन कम करने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और बिना डाइटिंग के कोई आसान और देसी उपाय ढूंढ रहे हैं, तो मूंग की दाल का पानी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह हल्का, पचने में आसान और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सही तरीके से सेवन करने पर यह वेट लॉस में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं कि मूंग की दाल का पानी वजन घटाने में कैसे काम करता है और इसे कैसे पीना चाहिए।
मूंग की दाल का पानी वजन कम करने में कैसे मदद करता है?
- भूख कंट्रोल करता है
मूंग की दाल के पानी में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है।
- मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है
यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होने लगता है।
- पाचन को दुरुस्त रखता है
मूंग की दाल का पानी पेट के लिए हल्का होता है। यह कब्ज, गैस और अपच की समस्या को कम करता है, जो वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण है।
Advertisement
- शरीर को डिटॉक्स करता है
यह शरीर से गंदे टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
मूंग की दाल का पानी कैसे बनाएं?
- 2 टेबलस्पून मूंग की दाल लें।
- 2 कप पानी में दाल को अच्छी तरह उबाल लें।
- दाल नरम हो जाए तो पानी छान लें।
- चाहें तो हल्का नमक या कुछ बूंदें नींबू की मिला सकते हैं।
कब और कितना पिएं?
सुबह खाली पेट 1 कप या लंच से पहले 1 कप पिएं। इसके अलावा दिन में 1-2 कप से ज्यादा न पिएं। नियमित रूप से 2–3 हफ्ते तक सेवन करने से फर्क दिखने लगता है।
Advertisement
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?
जिनका पाचन कमजोर है, वे कम मात्रा से शुरुआत करें। अगर किसी तरह की मेडिकल समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
यह जरूर पढ़ें: Makke Ki Roti: किन लोगों को नहीं खानी चाहिए मक्के की रोटी? जानें कारण वरना बढ़ जाएगी हेल्थ प्रॉब्लम
वजन कम करने के लिए कुछ जरूरी टिप्स
- मूंग दाल के पानी के साथ हल्का और संतुलित भोजन लें।
- रोजाना 20-30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करें।
- जंक फूड और ज्यादा मीठा खाने से बचें।
मूंग की दाल का पानी वजन कम करने का एक नेचुरल और सुरक्षित तरीका है। यह न सिर्फ वेट लॉस में मदद करता है, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ भी रखता है। अगर आप आसान तरीके से फिट रहना चाहते हैं, तो इसे अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 18 December 2025 at 15:05 IST