Weight Loss: सोने से पहले पानी में मिलाकर पिएं घर में रखी इन तीन चीजों का पाउडर, पेट की चर्बी होगी गायब; शुगर भी रहेगा कंट्रोल
Weight Loss: अगर आपको पेट की चर्बी को कम करना है तो घर में रखी इन चीजों से ड्रिंक बनाकर पिएं। मिल जाएगा फायदा।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Weight Loss: अगर आपको अपने पेट की चर्बी को घटाना है, और आप नींबू पानी से लेकर ग्रीन टी तक सब आजमा चुके हैं। तो अब आपके लिए एक नई घरेलू ड्र्रिंक लेकर आए हैं। आपको रसोई में मौजूद कुछ मसालों और बीजों को इस्तेमाल करके एक मिश्रण तैयार करने है। इसे रात में पीने से वजन कम होने में मदद मिलेगी। यह न केवल फैट बर्निंग में मदद करता है, बल्कि नींद की क्वॉलिटी सुधारने और ब्लोटिंग की दिक्कत को भी दूर करता है।
कैसे फायदेमंद है ये ड्रिंक?
फैट लॉस की इस ड्रिंक को धनिया, मेथी, सौंफ, दालचीनी और अदरक को मिलाकर तैयार किया जाता है। हर एक चीज का असर अलग तरीके से होता है और ये पेट की चर्बी घटाने में मदद करती है। इस ड्रिंक में मौजूद धनिया के बीज लिवर को डिटॉक्स करते हैं और शरीर की सूजन कम करते हैं। मेथी के बीज ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं और भूख कम करने में मददगार हैं। सौंफ पेट फूलने की समस्या को कम करती है और पाचन दुरुस्त रखती है। दालचीनी ब्लड शुगर और इंसुलिन सेंसिटिविटी पर असर डालती है। अदरक मेटाबॉलिज्म को तेज करके शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता को बढ़ाता है।
कैसे बनाएं यह हेल्दी ड्रिंक?
इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए एक-एक चम्मच धनिया और मेथी को रातभर डेढ़ कप पानी में भिगो दें। अगले दिन शाम को इस पानी में आधा चम्मच सौंफ, आधा इंच दालचीनी और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर 5 मिनट उबालें। इसे छानकर रात के खाने के लगभग एक घंटे बाद पिएं।
रात में पीना ही क्यों जरूरी है?
स्पेस्लिस्ट का ऐसा मानना है कि सोते समय बॉडी नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करता है। इस दौरान लिवर रीसेट हो जाता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी अपने पीक पर होती है और स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में यह मिश्रण रात में ज्यादा असर दिखाता है और फैट बर्निंग को तेज करता है।