अपडेटेड 13 January 2024 at 07:35 IST

Weight Loss: बेली फैट को हमेशा के लिए गायब कर देगा एलोवेरा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Aloe Vera का इस्तेमाल आमतौर पर लोग खूबसूरती को निखारने के लिए करते हैं, लेकिन यह वेट लॉस में भी बेहद कारगर होता है, जानें कैसे?

Aloe vera
Aloe vera से कैसे करें बेली फैट कम | Image: Freepik

Aloe Vera For Reduce Belly Fat: सदियों से आयुर्वेद और ब्यूटी प्रॉब्लम्स के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल होता चला आ रहा है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं, कि यह पौधा बेली फैट को गायब करने में भी बहुत ही मददगार साबित होता है। Aloe Vera जेल कई एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होता है। जिसकी वजह से इसका सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं Weight Loss के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • एलोवेरा में पाए जाने वाले तत्व?
  • आप भी बेली फैट से हैं परेशान?
  • कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल?

एलोवेरा में पाए जाने वाले तत्व?

एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन A, C, E, फॉलिक एसिड, कोलीन, B1, B2, B3 और B6 पाया जाता है जो सेहत, वजन कम करने और सुंदरता सभी के लिए ही फायदेमंद है।

Belly Fat खत्म करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?

गर्म पानी के साथ करें एलोवेरा का सेवन
अगर आप पेट की चर्बी को दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एलोवेरा जेल को गर्म पानी के साथ लेना चाहिए। इससे वजन तेजी से कम हो सकता है। इसके लिए गर्म पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल डालें और अच्छे से मिलाएं और पी लें।

Advertisement

नींबू के रस के साथ एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को नींबू के रस के साथ लेने से पेट की चर्बी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक गिलास पानी में मिलाना होगा और फिर इसमें  नींबू के रस को डालकर इसका सेवन करना होगा।

यह भी पढ़ें… Makar Sankranti Khichdi: बिना खिचड़ी क्यों अधूरी है मकर संक्रांति? जानें इसका धार्मिक महत्व

Advertisement

एलोवेरा जेल और गिलोय
यह दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर इनका साथ में सेवन किया जाए तो वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच गिलोय का रस मिलाना होगा और सुबह खाली पेट इनका सेवन करना होगा। ऐसा करने पर बहुत ही तेजी से पेट की चर्बी गायब होने लगती है।

खाने से पहले पिएं एलोवेरा जूस
अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए परेशान हैं, तो खाने से पहले एलोवेरा जूस पिएं। इससे पाचन क्रिया भी तंदुरुस्त रह सकती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है, जिसकी वजह से पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी दूर हो सकती है। 

यह भी पढ़ें… नो ट्रैफिक, नो सिग्‍नल, 2 घंटे का सफर 15 मिनट में...समुद्र पर बने Atal Setu के बारे में जानिए सबकुछ

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 13 January 2024 at 07:35 IST