अपडेटेड 7 October 2023 at 08:46 IST

तेजी से कम करना है वजन, डाइट में शामिल करें कलौंजी का पानी, मिलेगा जबरदस्त फायदा

कलौंजी के पानी का सेवन या कुल्ला करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके कितने फायदे हैं। 

Kalonji ka Pani Pine ke Fayde

image- freepik
Kalonji ka Pani Pine ke Fayde image- freepik | Image: self

Kalonji ka Pani Pine ke Fayde: अक्सर हम किचन में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा कई बीमारियों को दूर करने में भी फायदेमंद होती है। ऐसी ही एक चीज किचन के मसालों में पाई जाती है जिससे हमें बेहद फायदे होते हैं। कलौंजी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल हम सब्जियों और अचारों का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका पानी तेजी से वजन को कम करने के साथ कई और परेशानियों को दूर करने का काम करता है। आइए इसके बारे में जानते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • कलौंजी में कौन-कौन से गुण पाए जाते हैं?
  • सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है कलौंजी का पानी?
  • कलौंजी का पानी पीने से कौन-कौन से फायदे होते हैं?

कलौंजी में ये गुण पाए जाते हैं?

कलौंजी के बीजों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते है। इसमें फाइबर, विटामिन B, B12, विटामिन C, अमीनो एसिड, नियासिन जैसे पोषक तत्वों की काफी अच्छी मात्रा होती हैं। 

कैसे फायदेमंद है कलौंजी का पानी?

कलौंजी में कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स के साथ ही फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं। जब कलौंजी के पानी का सेवन किया जाता है तो यह इसके पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं।

Advertisement

ऐसे करें कलौंजी के पानी का सेवन

कलौंजी के पानी का कई तरह से सेवन किया जा सकता है। आप इसके लिए रात को 1-3 ग्राम कलौंजी को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करें या फिर इसे पानी में उबालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा हर्बल चाय के साथ उबालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। 

कलौंजी पानी पीने के यह हैं फायदे

सिरदर्द से छुटकारा
अगर किसी को सिरदर्द हो रहा हो या फिर गैस के कारण सिर में दर्द होता हो तो कलौंजी के पानी का नुस्खा उनके लिए रामबाण इलाज है। इसके लिए एक कप कलौंजी का पानी रोजाना सुबह खाली पेट पिएं यह आपको सिरदर्द की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। 

Advertisement

डायबिटीज के लिए
अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या है तो उनके लिए कलौंजी का पानी बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए ब्लड शुगर के मरीजों को नियमित रूप से सुबह खाली पेट एक ग्लास कलौंजी का पानी पीना चाहिए।

वजन कम करने के लिए
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट कलौंजी का पानी पीना शुरू कर दें। इसके सेवन से शरीर का मेटाबलिज्म को बढ़ाता है, जिससे शरीर ज्यादा फैट बर्न करता है और एक्सट्रा चर्बी कम होती है। 

पाचन के लिए
कलौंजी का पानी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करके इससे राहत दिलाने का काम करता है। अगर किसी को गैस, अपच जैसी परेशानियां हो तो उन्हें कलौंजी का पानी जरूर पीना चाहिए। 

कोलेस्ट्रॉल के लिए
कलौंजी का पानी कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी बहुत भी फायदेमंद होता है। 

दांत दर्द के लिए
कलौंजी का पानी दांत दर्द की समस्या के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण ओरल बैक्टीरिया से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके लिए कलौंजी के पानी से कुल्ला करना बहुत फायदेमंद होता है। 

यह भी पढ़ें... Health Tips: सुबह की चाय के साथ कहीं आप तो नहीं खाते हैं ये चीजें, हो जाएं सावधान, बिगड़ सकती है सेहत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Clear Skin: चेहरे पर चाहिए नई रंगत, तो अपनाएं ये असरदार टिप्स, कील-मुंहासों होंगे दूर

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 7 October 2023 at 08:35 IST