अपडेटेड 23 January 2024 at 22:28 IST
Weight Gain: शादी के बाद क्यों बढ़ने लगता है लड़कियों का वजन? जान लीजिए कारण
Marriage के बाद अक्सर आपने देखा होगा कि स्लिम ट्रिम लड़कियों का वजन बढ़ जाता है। ऐसा क्यों होता है आइए इसके कारण के बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Why Girls Increasing Weight After Marriage: लड़का हो या फिर लड़की शादी दोनों की जिंदगी का एक अहम पड़ाव होता है। इस दिन के लिए दोनों कई सारी तैयारियां करते हैं, जिसमें से एक वजन कम करना भी शामिल होता है। लगभग सभी लड़कियां चाहती हैं कि वह अपनी शादी में सुंदर के साथ-साथ स्लिम-ट्रिम भी नजर आएं। वहीं आप ने नोटिस किया होगा कि शादी के बाद अचानक से लड़कियां मोटी हो जाती है। क्या आप इसके पीछे की वजह के बारे में जानते हैं?
शादी के बाद लड़कियों का वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है। कई लड़कियों में मोटापा पहले महीने से ही नजर आने लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसके पीछे कौन से कारण हैं, जो स्लिम ट्रिम लड़कियों का अचानक से वजन बढ़ा देते हैं।
इसलिए शादी के बाद तेजी से बढ़ने लगता है लड़कियों का वजन
डाइट में बदलाव
शादी के बाद लड़कियां अपनी डाइट पर सही से फोकस नहीं कर पाती हैं और हर तरह की डाइट लेटी हैं। दरअलस, शादी के बाद लड़कियां अपनी पसंद का कम पति और ससुरालवालों की पसंद का ज्यादा खाना खाती हैं जिसका सीधा असर उनके वजन पर पड़ता है।
फिजिकल एक्टिविटीज की कमी
अक्सर लड़कियां शादी के बाद घर के कामों में ज्यादा बिजी हो जाती हैं, या फिर सभी रिश्तेदारों को अटेंड करने या टाइम देने की वजह से वो एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटीज पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, जो उनके वेट को बढ़ाने का काम करता है।
Advertisement
नींद पूरी ना होना
शादी के बाद लड़कियां जिंदगी में एक साथ कई जिम्मेदारियां संभाल रही होती हैं। ऐसे में उन्हें सहीं से नींद नहीं मिल पाती। जब उनकी नींद पूरी नहीं होती है, तो उनका वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़ें… Winters: दूध में मिलाकर पिएं दालचीनी, वजन कंट्रोल से इम्यूनिट बूस्ट करने तक होंगे कई फायदे
Advertisement
हार्मोनल चेंजेस
शादी के बाद फिजिकल रिलेशन बनाने की वजह से शरीर में हार्मोनल चेंजेज आने लगते हैं। ऐसे में वजन बढ़ने लगता है।
तनाव
शादी के बाद एक लड़की को नए माहौल में ढलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर लड़की वर्किंग है, तो उनकी जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में ऑफिस और घर में अपना बेस्ट देने की कोशिश में वह हमेशा तनाव का शिकार हो जाती हैं, जो उन्हें मोटापे की तरफ ले जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 23 January 2024 at 22:28 IST