अपडेटेड 22 December 2024 at 14:40 IST
शहद के साथ भूलकर भी ना खाएं यह चीज, सेहत के लिए हानिकारक
We should not eat this with honey: क्या आप शहद का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो ऐसे में जान लें किन चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
We should not eat this with honey: शहद सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं शहद के अंदर बहुत जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद का सेवन किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए।
अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शहद का सेवन किस चीजों के साथ नहीं करना चाहिए।
इन चीजों के साथ ना करें शहद का सेवन
- व्यक्ति को घी के साथ भूलकर भी शहद नहीं खाना चाहिए। यह कांबिनेशन गलत कांबिनेशन माना जाता है। बता दें कि इसको लेने से पाचन संबंधित समस्या हो सकती है। इससे अलग शहद का सेवन तेल के साथ भी नहीं कर सकते हैं। ऐसा करना भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
- व्यक्ति को शहद का सेवन मूली या खीरे के साथ भी नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि यह न केवल शरीर में सूजन की समस्या पैदा कर सकता है बल्कि जहर का भी काम करता है।
- व्यक्ति को शहद का सेवन गर्म दूध या पानी के साथ नहीं करना चाहिए। जी हां, अक्सर लोग इन दोनों में ही शहद को मिलाकर पीते हैं। लेकिन यह एक बेड कॉन्बिनेशन माना जाता है जो शरीर में विषाक्त पदार्थ पैदा कर सकता है।
- व्यक्ति को शहद का सेवन गर्म चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। इसके कारण न केवल पाचन संबंधी समस्या हो सकती है बल्कि लूज मोशन, दस्त आदि समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
नोट- यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि शहद का सेवन कुछ चीजों के साथ किया जाए तो सेहत के लिए हानिकारक है। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि शहद को डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 December 2024 at 14:40 IST