अपडेटेड 28 April 2025 at 14:29 IST
Water Intake: खाना खाने के बीच या तुरंत बाद आप भी पीते हैं पानी? हो सकते हैं ये नुकसान
Drink Water After Eating: अगर आप भी खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Water Intake After Eating Food: भोजन करना हमारी आम दिनचर्या का हिस्सा है। बिना भोजन के हमारा शरीर एनर्जेटिक नहीं रह पाता है जिस कारण हमें शारीरिक या मानसिक रूप से काम करने में असक्षम महसूस करते हैं। ऐसे में कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद या बीच-बीच में पानी पीने की आदत होती है। यह एक तरह से खराब आदत मानी जाती है। ऐसा करने से आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जी हां, अगर आप भी खाने खाते समय या तुरंत बाद पानी का सेवन करते हैं तो आपको भी सावधान हो जाना चाहिए। इससे आपकी पाचन क्रिया पर तो असर पड़ेगा ही साथ ही आपका मोटापा भी बढ़ने लगेगा। तो चलिए जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपको कौन-कौन सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान (Disadvantages of drinking water immediately after eating food)
डाइजेशन होगा कमजोर
खाने के साथ पानी पीने से पेट में गैस्ट्राइटिस (जठराग्नि) की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और डाइजेशन कमजोर होने लगता है।
Advertisement
पोषक तत्वों में कमी
पानी के साथ खाना खाने से पाचन रस कमजोर पड़ जाते हैं, जिससे भोजन के पोषक तत्व शरीर में ठीक से अवशोषित नहीं हो पाते हैं।
Advertisement
ब्लोटिंग की समस्या
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचे।
कब्ज की समस्या
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है, क्योंकि यह मल त्याग की प्रक्रिया पर गहरा असर डालता है।
बढ़ेगा वजन
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भूख कम लगती है, जिससे ज्यादा खाने की संभावना बढ़ जाती है जो मोटापे का कारण बन सकता है।
मेटाबॉलिज़्म होगा धीमा
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर की ऊर्जा खपत की दर कम हो जाती है। जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।
इंसुलिन लेवल में गड़बड़ी
अगर आप लंबे समय से खाना खाने के बाद पानी पीते आ रहे हैं तो आपके लिए डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है।
एनर्जी होगी कम
खाना खाने के तुरंत बाद पान पीने से खाना पूरी तरह से नहीं पच पाता है। जिससे आपकी एनर्जी कम होती है और शरीर थका थका सा महसूस करता है।
लिवर पर दबाव
खाने के बाद पानी पीने के कारण अपच और टॉक्सिन्स की समस्या बढ़ जाती है जिससे लिवर को ज़्यादा काम करना पड़ता है।
गैस और एसिडिटी
भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में गैस और जलन महसूस हो सकती है।
पानी पीने का सही समय क्या है? (What is the right time to drink water?)
खाने से 30 मिनट पहले पानी का सेवन करना सही रहता है। इससे पाचन प्रक्रिया में मदद मिलती है।
वहीं खाना खाने के 1-2 घंटे बाद पानी का सेवन किया जा सकता है। इससे भोजन के पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 28 April 2025 at 14:29 IST