अपडेटेड 5 November 2023 at 11:54 IST

Water Chestnut: सिंघाड़े के सिर्फ फायदे ही नहीं कई नुकसान भी हैं, इन परेशानियों में भूलकर भी न खाएं

Singhara जहां शरीर की कुछ परेशानियों को दूर करने के लिए बड़े काम का होता है, वहीं कुछ चीजों में यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। ऐसे में इसके खाने से पहले सावधान हो जाएं। 

Kin Logo Ko Nahi Khana Chahiye Singhara

image- shutterstock
Kin Logo Ko Nahi Khana Chahiye Singhara image- shutterstock | Image: self

Kin Logo Ko Nahi Khana Chahiye Singhara: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही कई तरह की सब्जियां और फल बिकने लगते हैं, जो सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में एक सिंघाड़ा भी शामिल है जिसे फल और सब्जी दोनों ही तरीके से खाया जा सकता है और यह सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे न खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को भूलकर भी सिंघाड़ा नहीं खाना चाहिए।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • सिंघाड़े में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
  • किन लोगों को नहीं खाना चाहिए सिंघाड़ा?

सिंघाड़े में पाए जाने वाले पोषक गुण?

सर्दियों के मौसम का फल पानी वाला फल सिंघाड़ा कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है साथ ही कई बीमारियों को दूर करने में भी काम आता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन A,C, मैंगनीज, फाइबर, फोस्फोरस, आयोडीन, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। 

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए सिंघाड़ा

पेट की समस्या में
जिन लोगों को पेट से जुड़ी कोई समस्या हो उन्हें सिंघाड़े का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है। इससे आपको लूज मोशन की समस्या हो सकती है। 

Advertisement

पेट दर्द में
अगर किसी को पेट दर्द, आंतों में सूजन या कब्ज जैसी समस्या हो उसे सिंघाड़ों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 

खांसी में 
खांसी की समस्या में सिंघाड़ा खाने से बचना चाहिए। साथ ही सिंघाड़ा खाने के बाद पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करना खांसी को बढ़ा सकता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। 

Advertisement

एलर्जी में
अगर किसी को एलर्जी या फिल पानी के फलों से परहेज हो, उसे सिंघाड़े के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। 

प्रेग्नेंसी में
प्रेग्नेंसी के दौरान सिंघाड़ा खाने से लाभ होता है, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से पेट दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में जो महिला गर्भवती हो उसे सिंघाड़ा खाने से बचना चाहिए। 

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 5 November 2023 at 11:52 IST