अपडेटेड 25 November 2025 at 08:25 IST

Walnut Chutney: सर्दी में शरीर को गर्म रखेगी अखरोट से बनी चटनी, सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें इसे बनाने की आसान विधि और खाने के फायदे

How To Make Walnut Chutney At Home: अगर आप सर्दी में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो अखरोट की चटनी जरूर बना सकते हैं। यह आपकी सेहत का भी ध्यान रखेगी और खाने का स्वाद भी दोगुना कर देगी।

walnut chutney easy recipe akhrot ki chatni banane ki Vidhi
अखरोट की चटनी रेसिपी | Image: Freepik/Curry And Vanilla

Homemade Walnut Chutney Recipe In Hindi: सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर खाने में कुछ ऐसा शामिल किया जाए जो स्वाद के साथ-साथ सेहत भी दे, तो क्या ही बात है। ऐसे में अखरोट से बनी चटनी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। यह चटनी न सिर्फ लाजवाब स्वाद देती है, बल्कि शरीर को गर्म रखने में भी मदद करती है। तो आइये जानते हैं घर पर अखरोट की चटनी बनाने की आसान विधि-

अखरोट की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

Uploaded image
  • 6 से 8 अखरोट
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 3-4 कलियां लहसुन
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • थोड़ी सी धनिया पत्ती
  • जरूरत अनुसार पानी

अखरोट की चटनी बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले अखरोट को हल्का सा भून लें, इससे स्वाद और बढ़ जाता है।
  • अब सभी सामग्री को मिक्सी में डालें।
  • जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
  • तैयार चटनी को एक बर्तन में निकाल लें और ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल डाल दें, स्वाद और भी निखर जाएगा।

कैसे करना चाहिए सेवन?

  • इसे पराठे, रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।
  • सैंडविच या स्नैक्स के साथ भी यह बहुत टेस्टी लगती है।
  • रोजाना 1-2 चम्मच चटनी काफी होती है।

अखरोट की चटनी के फायदे

Uploaded image
  • शरीर को गर्म रखे: अखरोट की तासीर गर्म होती है, जिससे यह सर्दी के मौसम में शरीर को ठंड से बचाता है।
  • इम्युनिटी बढ़ाए: इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
  • दिल के लिए फायदेमंद: अखरोट हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • दिमाग तेज करे: अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है, यह याददाश्त और एकाग्रता को बेहतर बनाता है।
  • ऊर्जा से भरपूर: यह चटनी शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है, जिससे थकान कम होती है।

इन बातों का रखें ख्याल

  • अधिक मात्रा में न खाएं, क्योंकि अखरोट ज्यादा गर्म हो सकता है।
  • पेट की समस्या हो तो चटनी की थोड़ी मात्रा ही लें।
  • फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक इसे खाया जा सकता है।

यह जरूर पढ़ें: Besan Toast Sandwich: सर्दियों में नाश्ते में बनाएं गर्मा-गर्मा हेल्दी चीज वाले बेसन टोस्ट सैंडविच, मिनटों में हो जाएगा तैयार, जानें आसान रेसिपी

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 November 2025 at 08:25 IST