अपडेटेड 9 August 2023 at 13:15 IST
Walk: खाने के बाद चलें 100 कदम, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे; जानें कितनी देर टहलना जरूरी
लोग खाना खाने के तुरंत बाद लेट या बैठ जाते हैं जिसका शरीर पर बुरा असर होता है। खाना खाने के बाद थोड़ी देर बाहर की ताजी हवा में टहलना चाहिए। इसके कई फायदे हैं। आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Walk After Eating Food: आजकल की खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। पिछले कुछ सालों में लोगों में मोटापा, डायबिटीज और थायरॉइड जैसी बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं, जिसकी बस एक वजह है खाना खाने के तुरंत बाद बैठ जाना या फिर लेट जाना। क्योंकि ऐसा करने से खाना ठीक से पच नहीं पाता है और इसकी वजह से शरीर में कई सारी बीमारियां घर कर लेती है, लेकिन अगर आप खाना खाने के बाद बाहर की ताजी हवा में घूमने के लिए जाते हैं, तो इससे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें.......
- खाना खाने के बाद ठहलने के फायदे?
- खाना खाने के बाद कितनी देर तक टहलें?
खाना खाने के बाद ठहलने के फायदे?
पाचन तंत्र होता है बेहतर
अगर आप खाना खाने के बाद टहलना शुरू कर देते हैं, तो इससे आपकी पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है जिससे पाचन संबंधी समस्या दूर होती है।
मोटापा करें कंट्रोल
मोटापा कंट्रोल करने के लिए आपको रोजाना खाना-खाने के बाद खुली हवा में टहलना चाहिए। ऐसा करने पर कैलोरी काफी तेजी से बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिसकी वजह से बॉडी में जमा फैट कम होता है।
Advertisement
इन्युनिटी सिस्टम के लिए
रोजाना खाना खाने के तुरंत बाद बैठने या लेटने की बजाय चलते हैं तो आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है। जो आपके शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सक्षम बनाती है।
अनिद्रा से छुटकारा
खाना खाने के बाद कुछ देर खुली हवा में टहलने से नींद अच्छी और बेहतर आती है।
Advertisement
खाना खाने के बाद कितनी देर तक टहलें?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक शुरुआती दिनों में खाना खाने के बाद 10-20 मिनट वॉक करना सही रहता है। इससे पाचन तंत्र में सुधार होता है, गैस्ट्रिक समस्याएं दूर होती हैं। धीरे-धीरे आप वॉक के समय को 30-40 मिनट तक बढ़ा सकते हैं। खाना खाने के बाद करीब आधा घंटा वॉक करने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें... Sleeping Naked Benefits: रात में बिना कपड़ों के सोने के हैं बड़े फायदे, अच्छी नींद के साथ-साथ होता है ये इंप्रूवमेंट!
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 9 August 2023 at 13:12 IST