अपडेटेड 27 February 2026 at 15:17 IST

Back Pain: सुबह उठते ही होता है कमर दर्द? तो शरीर की इस चेतावनी को न करें अनदेखा; जानें कारण

आपका शरीर हमेशा किसी बड़ी परेशानी से पहले संकेत देता है। सुबह उठते ही होने वाला कमर दर्द भी ऐसा ही एक चेतावनी संकेत हो सकता है। समय रहते ध्यान देना बेहद जरूरी होता है।

Waking Up with Back Pain do not ignore this Warning signals
Waking Up with Back Pain do not ignore this Warning signals | Image: Freepik

सुबह नींद खुलते ही अगर आपकी कमर में दर्द या जकड़न महसूस होती है, तो यह सिर्फ थकान नहीं हो सकती है। अक्सर हमारा शरीर किसी बड़ी समस्या से पहले छोटे-छोटे संकेत देता है। सुबह का कमर दर्द भी ऐसा ही एक अहम संकेत हो सकता है, जिसे अनदेखा करना ठीक नहीं है। ऐसे में डॉ. गौरव बत्रा न्यूरोसर्जन (मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी) ने बताया कि सुबह उठते ही पीठ में दर्द होना बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सुबह कमर दर्द होने के मुख्य कारण

गलत सोने की मुद्रा 

अगर आप पेट के बल सोते हैं या आपकी सोने की पोज़िशन सही नहीं है, तो रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है।

खराब गद्दा और तकिया:

Advertisement

बहुत सख्त या बहुत नरम गद्दा रीढ़ को सही सपोर्ट नहीं देता। इसी तरह गलत तकिया भी गर्दन और कमर दर्द की वजह बन सकता है।

Uploaded image

लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहना:

Advertisement

6-8 घंटे लगातार एक ही पोज़िशन में सोने से मांसपेशियां और जोड़ अकड़ जाते हैं, जिससे सुबह उठते समय दर्द महसूस होता है।

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं:

अगर दर्द लंबे समय तक बना रहता है, तो यह मांसपेशियों में खिंचाव, स्लिप डिस्क, गठिया यानी आर्थराइटिस या सूजन जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर कमर दर्द 2-3 हफ्ते से ज्यादा बना रहे, दर्द पैरों तक फैलने लगे, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो, या दर्द बहुत तेज हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

कमर दर्द से बचने के आसान उपाय

Uploaded image
  • सही सपोर्ट वाला गद्दा और तकिया इस्तेमाल करें।
  • सोने की सही मुद्रा अपनाएं, जैसे करवट लेकर या पीठ के बल सोना।
  • नियमित रूप से हल्का व्यायाम और स्ट्रेचिंग करें।
  • अपने वजन को नियंत्रित रखें।
  • सही पोस्चर में बैठें और खड़े हों।
  • कोर मसल्स यानी पेट और कमर की मांसपेशियां को मजबूत बनाने वाले व्यायाम करें।

आपका शरीर हमेशा किसी बड़ी परेशानी से पहले संकेत देता है। सुबह उठते ही होने वाला कमर दर्द भी ऐसा ही एक चेतावनी संकेत हो सकता है। समय रहते ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। अपनी दिनचर्या और सोने की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

यह जरूर पढ़ें:  WhatsApp Down: लॉगिन नहीं हो रहा WhatsApp Web? काम के बीच सर्विस डाउन, यूजर्स परेशान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 27 February 2026 at 15:17 IST