अपडेटेड 4 March 2024 at 20:12 IST

किडनी से पीलिया तक कई बीमारियों की तरफ इशारा करता है पेशाब का पीला रंग, कलर से जानें सेहत का हाल

पेशाब का रंग सेहत से जुड़ी कई राज खोलता है। अगर आपके यूनिर का रंग पीला हैं, तो ये कई बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

Urine Yellow Color
कैसा है आपके यूरिन का रंग? | Image: Freepik

What Diseases Indicate Urine Yellow Color: जब भी कोई व्यक्ति किसी बीमारी की चपेट में आता है, तो इसका सीधा असर उसके पेशाब के रंग पर पड़ता है। एक हेल्थी इंसान के यूरिन का कलर पानी की तरह या फिर बहुत ही हल्का पीला होता है, लेकिन जब ये बहुत ज्यादा पीला होने लगे तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। दरअसल, पेशाब का गहरा पीला रंग कई बीमारियों की तरफ संकेत करता है।

दरअसल, कई बार लोगों को अचानक से गाढ़े पीले रंग का यूरिन आने लगता है, जो शरीर में कई सारी बीमारियों की तरफ इशारा करता है। यही वजह है कि गाढ़े पीले यूरिन की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप भी इस परेशानी का शिकार हैं, तो जान लें कि यह किन बीमारियों का संकेत हो सकता है।

बदलते पेशाब का रंग इन बीमारियों की तरफ करता है इशारा

पोषक तत्वों की कमी
अगर किसी व्यक्ति के पेशाब का रंग गाढ़ा पीला हो गया है, तो उसके शरीर में कुछ विटामिन, मिनर्स समेत जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है। खासतौर पर यह समस्या विटामिन B12 की कमी के कारण होती है।

दवाओं के सेवन से 
अगर कोई हेवी या गर्म दवाओं का सेवन करता है, तो उसके यूरिन का रंग भी गाढ़ा पीला हो सकता है। ऐसे लोगों को कई बार यूरिन करते समय जलन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

खराब डाइट का असर (Bad Diet)
आज के समय में लोग बाहर का जंक और प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाते हैं, जिसकी जह से भी यूरिन का रंग गाढ़ा हो जाता है और यूरिन करने में भी समस्या होती है। अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट में सुधार करने की जरूरत है।

पीलिया (Jaundice)
कई बार गाढ़े पीले रंग का यूरिन पीलिया की तरफ इशारा करता है। पीलिया होने पर लोगों के यूरिन का रंग गहरा पीला हो जाता है।

Advertisement

किडनी स्टोन (Kidney Stone) 
कई बार किडनी या लिवर में इंफेक्शन होने के कारण भी यूरिन का रंग गाढ़ा पीला हो सकता है। यह समस्या किडनी स्टोन की तरफ भी इशारा करती है।

डायबिटीज (Diabetes)
कई बार डायबिटीज से जुड़ी बीमारियों की वजह से भी यूरिन का रंग गाढ़ा पीला हो जाता है। ऐसे में इस लक्षण के नजर आते ही डॉक्टर से संपर्क करें और परहेज शुरू कर दें।

पानी की कमी
यूरिन के हल्के पीले रंग का मतलब है कि आप उतना पानी नहीं पी रहे हैं जितनी आपके शरीर को जरूरत है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। 

यह भी पढ़ें… Pigmentation: झाइयों ने छीन ली है चेहरे की रौनक? इन घरेलू नुस्खों से जल्द मिलेगा छुटकारा!

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 4 March 2024 at 20:12 IST