अपडेटेड 13 May 2024 at 17:00 IST
Urine Problem: गर्मियों में आपके भी होती है पेशाब में जलन? जानें इसके पीछे क्या-क्या होते हैं कारण
अक्सर गर्मियों के दिनों में लोगों को पेशाब में जलन की शिकायत रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Garmi Me Peshaab Me Jalan Kyu Hoti Hai: मई महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी भी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कई राज्यों में हीटवेव और बढ़ते तापमान के चलते अर्लट तक जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, गर्मी के बढ़ने से लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं में से एक पेशाब में जलन की दिक्कत है, जो गर्मियों के दिनों में लोगों को अक्सर ही परेशान करती हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है ये शायद ही कोई जानता है। तो चलिए इसके पीछे के कारण के बारे में जानते हैं।
गर्मी के दिनों पेशाब की समस्या से तो हर किसी को दो-चार होना पड़ता है, लेकिन यह परेशानी महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है, जिसे यूटीआई के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या में पेशाब करते हुए बहुत ही भयंकर वाली जलन होती है, जिसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल होता है। तो चलिए इसके होने के पीछे के कारणों के बारे में जानते हैं, जिसे आप इस समस्या में राहत पा सकें।
गर्मियों में पेशाब में इन कारणों से होती है जलन
पानी की कमी
गर्मियों में गर्मी, धूप और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से बॉडी डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाती है। जो पेशाब में जलन का मुख्य कारण होता है। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो पेशाब में जलन होने लगती है। ऐसे में इससे बचने के लिए गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
यूटीआई है वजह
गर्मियों में पेशाब में जलन यूरेथ्रा में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने के कारण होती है। इसे यूटीआई कहा जाता है।
Advertisement
तीखा मसालेदार खाना खाने से
गर्मियों में ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना खाने से भी पेशाब में जलन की समस्या होने लगती है।
सेक्सुअल इंफेक्शन की वजह से
क्लेमाइडिया, गोनोरिया, हर्प्स जैसे सेक्सुअल संक्रमण के कारण भी पेशाब में जलन की दिक्कत होने लगती है। इसमें प्राइवेट पार्ट के आस-पास दाने या फफोले की तरह भी निकल आता है।
Advertisement
किडनी स्टोन
जिस व्यक्ति को किडनी स्टोन की समस्या होती है, उन्हें भी पेशाब में जलन की शिकायत रहती है। ऐसे में इस स्थिति में आपको डॉक्टर को सलाह लेनी चाहिए।
पेशाब की जलन से कैसे पाएं राहत
जिस भी व्यक्ति को गर्मियों में पेशाब की जलन की शिकायत होती हो उन्हें खीरा, नारियल पानी और अदरक को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 13 May 2024 at 16:14 IST