Uric Acid Remedies: शरीर में बढ़ गया यूरिक एसिड का लेवल? ये देसी ड्रिंक्स दिलाएंगे छुटकारा, किडनी की सफाई में भी कारगर
Uric Acid Remedies: आज के समय में खानपान में हो रहे बदलाव के कारण शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। यूरिक एसिड से न केवल जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होती है, बल्कि यह गुर्दे की समस्या का कारण भी बन सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Uric Acid Remedies: आज के समय में खानपान में हो रहे बदलाव के कारण शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। यूरिक एसिड से न केवल जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होती है, बल्कि यह गुर्दे की समस्या का कारण भी बन सकता है।
इसके उपचार के लिए मार्केट में काफी दवाइयां मौजूद हैं, लेकिन देसी और प्राकृतिक चीजें भी इस समस्या का समाधान कर सकती हैं। खासकर, कुछ देसी ड्रिंक्स जो घर पर आसानी से बन सकते हैं, शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार हैं।
नींबू पानी
नींबू पानी का सेवन काला नमक के साथ करें। इसे सुबह और शाम में हर रोज पीने से यूरिक एसिड का स्तर कम होता है। इसके साथ ही, ये आपका वजन घटाने में भी कारगर है।
अदरक की चाय
अदरक में सूजन कम करने वाले बहुत सारे गुण होते हैं, इसलिए रोजाना अदरक की चाय पीने से हमारे शरीर को लाभ मिलता है।
Advertisement
तुलसी का काढ़ा
तुलसी के पत्ते को उबालकर उसका काढ़ा बनाकर पीने से यूरिक एसिड कम होता है।
सेब का विनेगर
सेब का विनेगर पीने से भी यूरिक एसिड कम होता है।
Advertisement
हरी सब्जियों का सेवन
हरी सब्जियां खाना भी काफी फायदेमंद है। पालक, ब्रोकली, फूलगोभी, खीरा जैसी सब्जियां यूरिक एसिड बढ़ाने वाली नहीं हैं। इन्हें आप जितना चाहे खा सकते है। वहीं, उच्च पाईरेन वाले खाद्य पदार्थों जैसे लिवर, किडनी, झींगा, मछली, बीन्स और प्रोसेस्ड फूड्स से बचना चाहिए, क्योंकि ये यूरिक एसिड को बढ़ाते हैं।
फल का सेवन
फल भी यूरिक एसिड को कम करने में सहायता करते हैं। सेब, संतरे, पपीता, और नाशपाती जैसे फल प्रतिदिन खाने से भी यूरिक एसिड कम होता है। इनमें मौजूद विटामिन C शरीर में यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।