अपडेटेड 23 August 2023 at 14:28 IST

Unique Fruit: दुनिया का इकलौता फल जो खाता है इंसानों का मांस, बिना जानकारी के भारत में खूब खाया जाता है

फल तो अक्सर सभी लोग खाते हैं, लेकिन आप जानते हैं इन्हीं फलों में एक ऐसा फ्रूट है जो आपके मांस को खाता है, नहीं तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं।

Flesh Eater Fruit
Flesh Eater Fruit | Image: self

Flesh Eater Fruit: फल खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात तो हर कोई जानता है। डॉक्टर्स भी हेल्दी एंड फिट रहने के लिए फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं जिन टेस्टी और रसभरे फलों को आप बड़े चाव से खाते हैं उन्हीं में एक फल ऐसा भी है जो आपके मांस को खाता है। आइए जानते हैं इस फ्रूट का नाम क्या है और इसके क्या फायदे हैं?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • क्या है इंसानों का मांस खाने वाले फल का नाम?
  • इंसानी मांस खाने वाले फल से होने वाले नुकसान?
  • इंसानों का मांस खाने वाले फल के क्या हैं फायदे?
  • इस फल को कितनी मात्रा में खाना सही?

क्या है इंसानों का मांस खाने वाले फल का नाम?

आपको ये जानकर हैरानी तो जरूर हो रही होगी की ऐसा भी कोई फल है जो इंसानी मांस को खाता है, लेकिन ये सच है और भारत समेत कई देशों में इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अनानास की ये भारत में आसानी से पाया जाता है और लोग स्वाद ले-लेकर इसे खाते हैं। 

इंसानी मांस खाने वाले फल से होने वाले नुकसान?

  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक पाइनएप्पल में भरपूर मात्रा में क्लोरीन की मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप बार-बार इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके अंदर का थोड़ा हिस्सा खा जाता है।
  • अनानास में साइट्रिक और मैलिक एसिड पाया जाता है साथ ही इसमें प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम ब्रोमोलिन भी होता है। यह इंजाइम इंसानी मांस को तेजी से तोड़ना शुरू कर देते हैं। जिसकी वजह से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
  • लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि इस फल को खाने के फायदे नहीं हैं, बल्कि इसके खाने से शरीर को कई सारे फायदे भी होते हैं बस शर्त ये है कि इसे सही मात्रा में खाया जाए।

इंसानों का मांस खाने वाले फल के क्या हैं फायदे?

  • दरअसल, अनानास बॉडी के मांस को खत्म तो करता ही है, लेकिन साथ में ये शरीर में मौजूद एक्सट्रा चर्बी को भी कम करता है। इसे खाने से तेजी से पेट का मोटापा कम होता है। 
  • अनानास में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो बॉडी को एनर्जेटिक रखने का काम करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।
  • अनानास का रस पीने या उसे काटकर खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा इसे खाने से पीलिया और सांस की बीमारी में काफी फायदा मिलता है।

इस फल को कितनी मात्रा में खाना सही?

अगर आपको अनानास बहुत पसंद है और आप रोजाना इसे खाते हैं तो आपको सावधान होने की जरुरत है। दरअसल अगर आप इसका 10 से 20 ग्राम टुकड़ा डेली खाते हैं तो इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी बॉडी में मौजूद मांस को खत्म करना शुरू कर देता है। ऐसे में ध्यान रहे कि इसकी जितनी हो सके उतनी कम मात्रा खाएं।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Ashawagandha Benefits: शादीशुदा पुरुषों के लिए चमत्कारी है अश्वगंधा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Long Ke Nuksaan: लौंग खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं नुकसान भी होते हैं, इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 23 August 2023 at 14:26 IST