अपडेटेड 27 April 2024 at 21:17 IST
Curd Benefits: दही के इन गुणों से कहीं आप तो नहीं हैं अनजान, डाइट में करें शामिल; होंगे लाजवाब फायदे
दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। आज हम दही के फायदो के बारे में जानेंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Dahi Khane Ke Fayde: गर्मियों का सीजन शुरू होते ही हर घर में दही भी जमने लगता है। लोग इसे सुबह नाश्ते में पराठे के साथ हो या फिर दोपहर और रात में खाने के साथ हर समय खाना पसंद करते हैं, लेकिन लोग इसके गुणों और फायदो से अनजान इसका सेवन सिर्फ स्वाद के लिए करते हैं। ऐसे में आज हम आपको दही में मौजूद पोषक तत्वों और इसके सेवन से होने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं।
आमतौर पर अपने स्वाद के लिए जानी जाने वाली दही कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन्स, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी स्किन से लेकर कई तरह की बीमारियों तक के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि दही के सेवन से कौन-कौन से फायदे होते हैं।
दही खाने के क्या-क्या फायदे हैं? (Curd Benefits)
इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए
पिछले कुछ समय से लोगों की इम्युनिटी काफी कमजोर रहने लगी है, जिसकी वजह से वह अक्सर ही किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में जिन लोगों को इम्युनिटी (Immunity) कमजोर हो उन्हें रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करना चाहिए। यह इम्युनिटी को बूस्ट करके शरीर में वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करता है।
वजन कम करने के लिए
अगर कोई वेट लॉस (Weight Loss) जर्नी पर या कोई वजन कम करना चाहता है, तो उसे अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अंदर कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है, जिसकी वजह से वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही दही में हाई प्रोटीन पाया जाता है, इससे भूख भी कम लगती है।
Advertisement
पाचन तंत्र के लिए
रोजाना दही (Curd) खाने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन दोनों ही अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी वजह से पाचन संबंधी (Digestive System) समस्याओं से बचा जा सकता है। ऐसे में जिस व्यक्ति को पेट से जुड़ी दिक्कतें हो उसे अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करना चाहिए।
हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए
जिन लोगों को हाई बीपी (High Blood Pressure) की दिक्कत हो ऐसे व्यक्ति के लिए दही बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, दही में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
Advertisement
हड्डियां मजबूत होती है
दही में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में रोजाना दही का सेवन करने से अर्थराइटिस और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में लाभ हो सकता है।
शरीर में सूजन कम करता है
दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो शरीर में सूजन (Swelling) को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से कई पुरानी बीमारियां भी ठीक होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 April 2024 at 21:17 IST