अपडेटेड 23 August 2023 at 14:32 IST

Tulsi For Pregnancy: गुणों की खान हैं तुलसी के बीज, प्रेग्नेंसी में खाने से होते हैं चौंकाने वाले फायदे

प्रेग्नेंसी के समय में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में उन सभी समस्याओं की एक दवा तुलसी के बीज हैं।

Benefits Of Tulsi Seeds During Pregnancy
Benefits Of Tulsi Seeds During Pregnancy | Image: self

Benefits Of Tulsi Seeds During Pregnancy: मां बनना हर महिला का सपना होता है, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान के साथ अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होता है, क्योंकि इस दौरान उनके शरीर में कई ऐसे बदलाव होते हैं जिसकी वजह से उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए तुलसी के बीज आपके बहुत काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में....

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • तुलसी के बीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • प्रेग्नेंसी में तुलसी बीज के फायदे?
  • प्रेग्नेंसी में तुलसी के बीजों का कैसे करें सेवन?

तुलसी के बीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

आयुर्वेद में हजारों सालों से तुलसी का उपयोग औषधी के रूप में किया जा रहा है। इसके पेड़ से लेकर पत्ती और बीजों तक का इस्तेमाल बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। बात करें इसके बीजों की तो इसमें कैलोरी, डाइट्री फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, कॉर्बोहाइड्रेट, आयरन, शुगर, सोडियम, विटामिन बी6, फोलेट और पानी की मात्रा पाई जाती है। 

प्रेग्नेंसी में तुलसी बीज के फायदे?

एसिडिटी में
प्रेग्नेंट महिलाओं के गर्भ में जैसे-जैसे भ्रूण बड़ा होता है वैसे-वैसे महिलाओं की पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इसकी वजह से उन्हें प्रेगनेंसी में एसिडिटी की समस्या होने लगती है। ऐसे में सीमित मात्रा में तुलसी के बीज लेने के एसिडिटी की समस्या कम होती है।

Advertisement

ब्लड शुगर के लिए
अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में ब्लड शुगर की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप तुलसी के बीज से डायबिटीज की समस्या में आराम पा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर का ग्लूकोज लेवल नियंत्रित रहता है।

कब्ज के लिए
प्रेगनेंसी में पाचन क्रिया खराब होने से कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को कब्ज तुलसी के बीज को पानी में भिगोकर लेना चाहिए। इससे कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है।

Advertisement

शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए
प्रेगनेंसी में शरीर की गर्मी को शांत को करने में भी तुलसी के बीज फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में इसको कफ और वात को बैलेंस करने के लिए बेहतरीन उपाय माना जाता है।

प्रेग्नेंसी में तुलसी के बीजों का कैसे करें सेवन?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होने के कारण कई तरह ही परेशानियां होने लगती हैं जिनमें कब्ज, एसिडिटी और शुगर काफी आम है। ऐसे में अगर प्रेग्नेंट महिला तुलसी के बीजों का सेवन करती हैं तो उन्हें इन सभी समस्या में आराम मिलता है। साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। प्रेगनेंसी में तुलसी के बीज को भिगोकर खाने चाहिए।

खाने से पहले लें डॉक्टर की सलाह
तुलसी के बीज वैसे तो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोग इसे प्रेग्नेंसी में खाना हानिकारक बताते हैं। ऐसे में आप इसका सेवन करने से पहने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Pudina For Kidney: किडनी के लिए बड़े काम का है पुदीने का पत्ता, जानें इसके क्या-क्या हैं फायदे  

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Ashawagandha Benefits: शादीशुदा पुरुषों के लिए चमत्कारी है अश्वगंधा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 23 August 2023 at 14:31 IST