अपडेटेड 27 September 2024 at 16:57 IST
कब्ज और अपच से रहते हैं परेशान? इस पेड़ की पत्ती से मिलेगा छुटकारा, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Shisham Ke Fayde: आयुर्वेद में कई सारे पेड़ पौधों के औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है उसी में एक शीशम का पेड़ भी है। आइए इसके फायदे जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Shisham ke patte ke fayde in hindi: आयुर्वेद में कई सारे पेड़-पौधों का जिक्र है, जिनका इस्तेमाल स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। उसी में एक शीशम का नाम भी शामिल है। आमतौर पर इसे मजबूत लकड़ी के लिए जाना जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। उन्हीं में कब्ज और अपच की परेशानी भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि इन दिक्कतों को दूर करने के लिए शीशम का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
अपनी मजबूती के लिए हर व्यक्ति की पसंद बन चुका शीशम का पेड़ कई औषधीय गुणों से भरा हुआ पेड़ है। इसके जड़, तने और पत्तियां सभी औषधि से भरपूर होते हैं। वैसे तो इसका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है, लेकिन आज हम कब्ज और अपच की समस्या को दूर करने के लिए शीशम के इस्तेमाल के बारे में जानेंगे।
क्या है शीशम की खासियत?
शीशम का अंग्रेजी नाम रोज बुड है। यह तीन प्रकार के होते हैं। आयुर्वेद में इसे कई मेंटल हेल्थ से लेकर पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण इलाज बताया गया है। शीशम की पत्तियों की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल घमौरियों भी किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कब्ज और अपच की समस्या को दूर करने के लिए शीशम का इस्तेमाल कैसे करें।
कब्ज, ब्लोटिंग और अपच दूर करने के लिए ऐसे करें शीशम का इस्तेमाल
कब्ज, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए शीशम के बीज और काली मिर्च को बारिक पीस लें। फिर इन दोनों को मिला लें। अब इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ रात में सोने से पहले लें एक चम्मच लें। इससे पाचन तंत्र मजूबत होता है और उल्टी, दस्त, ब्लोटिंग और अपच के साथ-साथ कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 September 2024 at 16:57 IST