अपडेटेड 13 February 2024 at 18:54 IST

PCOS को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, जल्द मिलेगा फायदा

PCOS Diet: अगर आप पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की समस्या से जूझ रही हैं तो आपको अपनी टाइट में इन फूड्स को शामिल करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
PCOS-friendly foods
PCOS कंट्रोल करने के लिए फूड | Image: Shutterstock

Diet To Manage PCOS: बदलते दौर में महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानि पीसीओएस  (PCOS) की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (PCOD) भी कहा जाता है। हालांकि इस समस्या को लाइफस्टाइल में बदलाव करके और डाइट को बेहतर करके कम किया जा सकता है।

क्या होता है PCOS?

PCOS में महिलाओं के शरीर में सामान्य की तुलना में बहुत ज्यादा हार्मोन्स बनते हैं। जो असंतुलित होकर पीरियड्स को अनियमित करते का कारण बनते हैं। ये समस्या आगे चलकर प्रेग्नेंसी में दिक्कत कर सकती है। इसलिए PCOS की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट और अपने लाइफस्टाल का बेहद खास ध्यान रखना चाहिए।

इस समस्या को कम करने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजें शामिल करनी चाहिए। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

PCOS को कंट्रोल करेंगे ये फूड

तोरई

Advertisement

फाइबर से भरपूर तोरई पाचन में मदद करती है और ब्लड शुगर को कम करने का भी काम करती है। इसमें कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो PCOS की समस्या को कम कर सेहत में सुधार लाने का काम करते हैं।

लौकी

Advertisement

PCOS की समस्या में लौकी का सेवन जरूर करना चाहिए। ये डिहाइड्रेशन और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करती है। इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट बेहद कम मात्रा में मौजूद पाई जाती है, ऐसे में ये आपका वजन कम PCOS को कंट्रोल करने का काम करेगी।

मेथी के पत्ते

मेथी के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो PCOS में होने वाली सूजन को कम करने का काम करते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करते हैं। इसका सेवन जरूर करें।

चुकंदर

चुकंदर में में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हार्मोन को संतुलित कर पीरियड्स को नियमित करने में मदद करते हैं। अगर आप इसका सेवन रोजाना करते हैं तो PCOS की समस्या से आपको जल्द छुटकारा मिलेगा।

गाजर

PCOS की समस्या से निजात दिलाने के लिए गाजर भी काफी कारगर है। गाजर बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए से भरपूर होती है, जिसे खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और ये आपके हार्मोन्स को भी बैलेंस करने का काम करती है।

ये भी पढ़ें : कभी न करें सनस्क्रीन से जुड़ी से गलतियां, बुरी तरह डैमेज हो जाएगी स्किन, पड़ेगा पछताना

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 13 February 2024 at 18:46 IST