अपडेटेड 30 July 2024 at 12:24 IST

Monsoon में हेल्दी रहने के लिए रूटीन में शामिल करें ये आदतें, सेहत को होगा फायदा; नहीं पड़ेंगे बीमार

Tips to stay healthy in monsoon: मानसून सीजन में स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने डेली रूटीन में कुछ जरूरी आदतें शामिल करनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Monsoon Health Tips
मानसून में हेल्दी रहने के टिप्स | Image: Freepik

Monsoon Health Tips: मानसून की बारिश भले ही लोगों को गर्मी से राहत देने का काम करती है लेकिन इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हवा में नमी और दूषित पानी के कारण बरसात का मौसम कई छोड़ी-बड़ी बीमारियों को जन्म देता है। इस मौसम में मामूली खांसी-जुकाम और बुखार से लेकर डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारी लोगों को अपना शिकार बनाती हैं।

इतना ही नहीं बरसात के सीजन में हमारी इम्यूनिटी भी काफी कमजोर हो जाती है। जिस कारण हम आसानी से आम बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आपको मानसून सीजन में कुछ ऐसी आदतों को रूटीन में शामिल करना चाहिए जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाए। तो चलिए जानते हैं इन आदतों के बारे में।

मानसून में हेल्दी रहने के टिप्स (Tips to stay healthy in monsoon season)

खूब पानी पिएं

मानसून सीजन में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी या पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे बॉडी दिनभर हाइड्रेटेड बनी रहेगी और आपका शरीर एनर्जेटिक रहेगा।

Advertisement

लाइट फूड

इस मौसम में भारी तला-भूना, मसालेदार खाना खाने के बजाय आपको लाइट और हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए। ताकि आपकी हेल्थ अच्छी बनी रहे और आप कम बीमार पड़ें।

Advertisement

मौसमी सब्जियां और फल

बरसात के मौसम में इम्यूनिटी को बरकरार रखने और इसे मजबूत करने के लिए आपको मौसमी सब्जियों के साथ-साथ मौसमी फलों का भी सेवन करना चाहिए। ये आपके पाचन को बेहतर कर शारीरिक रूप से आपको सेहतमंद रखने में मदद करेंगे। इस मौसम में आप करेला, लौकी, तुरई और कद्दू जैसी सब्जी और सेब, नाशपाती, अनार जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

गर्म खाना खाएं

इंफेक्शन से बचाव के लिए और खांसी-जुकाम से दूर रहने के लिए इस मौसम में गर्म खाने या गर्म पेय पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। तभी आपकी इम्यूनिटी और मजबूत होगी।

डाइट में ये भी करें शामिल

बारिश के मौसम में आपको अपनी डाइट में अदरक, प्याज, लहसुन के अलावा हल्दी और काली मिर्च भी शामिल करनी चाहिए। इन चीजों में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाकर सर्दी-खांसी के खतरे को कम करते हैं। 

ये भी पढ़ें: Hair Oil: ये एक तेल रोक सकता है बालों का झड़ना, जानिए इसे लगाने का सही तरीका और फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 30 July 2024 at 12:24 IST