Advertisement

Updated April 29th, 2024 at 13:57 IST

Bones Care Tips: इन चीजों को खाने से खोखली हो सकती हैं आपकी हड्डियां! फौरन बना लें दूरी

Health Care Tips: कुछ चीजों का सेवन करने से शरीर की हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती हैं।

Reported by: Kajal .
Bones
इन चीजों को खाने से खोखली हो सकती हैं हड्डियां | Image:Pixabay
Advertisement

Weak Bones Care: हेल्थ दुरुस्त रखने के लिए शरीर की हड्डियों की सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी है कि हम हमारे खान-पान का विशेष ध्यान रखें। हमारे खान-पान का सीधा संबंध हमारी सेहत से होता है। कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन करने से हमारा शरीर और सेहत अच्छी बनी रहती है।

वहीं, कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनके सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान भी झेलने पड़ते हैं। शरीर पर पड़ने वाले इन नुकसानों में सबसे ज्यादा असर हमारी हड्डियों पर पड़ता है। जी हां, आपने महसूस किया होगा कि कई बार हमारे शरीर की हड्डियां बिना किसी कारण के कमजोर पड़ने लगती है। दरअसल, इसकी वजह हमारा गलत खान-पान होता है।

Advertisement

इसलिए हमें अपनी रेगुलर डाइट से उन चीजों को बाहर कर देना चाहिए, जो हमारी हड्डियों को खोखला करने का कारण बन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में जिनका सेवन आपको कम से कम या बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

हड्डियों की सेहत के लिए न करें इन चीजों का सेवन (Weak Bones Care Diet)

नमक

जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। आज की डेट में ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले प्रोसेस्ड और फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं, जिसमें नमक की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप इन फूड्स का सेवन करते हैं तो आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

Advertisement

मीठी चीजें

कोई भी चीज अगर जरूरत से ज्यादा हो जाए तो वह नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसी तरह अगर आप अपनी डाइट में हद से ज्यादा मीठी चीजों का सेवन कर रहे हैं तो ये आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, आजकल पैक्ड कोल्ड ड्रिंक्स, जूस या फूड में शुगर मिलाया जाता है, जिससे हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और बोन डेंसिटी पर भी इसका असर पड़ने लगता है। इसलिए ऐसी मीठी चीजों को डाइट से दूर ही रखें।

Advertisement

सॉफ्ट ड्रिंक्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा सॉफ्ट ड्रिंक्स न पीने की सलाह देते हैं। दरअसल, इसमें शुगर के साथ-साथ फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो शरीर से कैल्शियम को ऑब्जर्व करने का काम करता है। इसकी वजह से हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। इसलिए सॉफ्ट ड्रिंक्स को अपनी डाइट लिस्ट से एकदम बाहर कर दें।

Advertisement

कॉफी और चाय

हड्डियों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आपको जरूरत से ज्यादा कॉफी और चाय का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसमें कैफीन मौजूद होता है जो हड्डियों को कमजोर कर उन्हें खोखला करने का काम करता है।

Advertisement

जंक फूड

जंक फूड का अत्यधिक सेवन भी हड्डियों को कमजोर कर सकता है। दरअसल, इनमें मौजूद सैचुरेटेड फैट, शुगर, नमक इत्यादि चीजें कैल्शियम का अब्जॉर्प्शन कम कर के हड्डियों को कमजोर करती हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट से बिल्कुल बाहर कर दें।

Advertisement

अचार

अगर आप अचार खाने के शौकीन हैं तो आपको अपने इस शौक को कम कर देना चाहिए। ज्यादा अचार खाने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें नमक और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो हड्डियों से कैल्शियम को सूखाकर यूरिन के जरिए बाहर निकाल देता है। जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर बदलाव, यहां जानिए ताजा दाम

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published April 29th, 2024 at 09:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo