अपडेटेड 16 December 2023 at 22:26 IST
पानी में उगने वाले इस फल को आयुर्वेद में माना गया है वरदान, सर्दियों में बड़े चाव से खाते हैं लोग
Winters में पानी में उगने वाले इस फल को बड़े ही चाव से खाया जाता है। हालांकि लोग इसे स्वाद के लिए खाते हैं, लेकिन इसके कई फायदे होते हैं, आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Singhada Khane Ke Fayde: सर्दियों के सीजन में पानी में उगने वाला फल जिसे सिंघाड़ा के नाम से जाना जाता है काफी चाव से खाया जाता है। इसका आकार थोड़ा अजीबोगरीब होता है और स्वाद न ज्यादा मीठा और न फीका होता है बावजूद इसके लोग इसके खाना काफी पसंद करते हैं। कई लोग इसे कच्चा तो कुछ उबालकर खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें अनगिनत पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़े...
- सिंघाड़ा में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
- सिंघाड़ा खाने से होने वाले फायदे?
सिंघाड़ा में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
आयुर्वेद में सिंघाड़े को सेहत के लिए वरदान माना गया है, क्योंकि इसमें विटामिन A,C, मैंगनीज, फाइबर, फोस्फोरस, आयोडीन, मैग्नीशियम समेत कई तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो इसे बेहद खास बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
सिंघाड़ा खाने से होने वाले फायदे?
फर्टिलिटी और हॉर्मोनल के लिए
अगर किसी व्यक्ति में फर्टिलिटी और हॉर्मोनल प्रॉब्लम हो, तो उन्हें सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए। कच्चा सिंघाड़ा शरीर में फर्टिलिटी को बढ़ाने और हॉर्मोन को बैलेंस करने में बहुत ही मददगार साबित हो सकता है।
Advertisement
इंस्टेंट एनर्जी के लिए
सिंघाड़े में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। अगर आपको इंस्टेंट एनर्जी चाहिए तो कच्चे सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देने में बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
स्किन के लिए
कच्चा सिंघाड़ा स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने से आपके स्किन पर मौजूद झुर्रियां और कील, मुहांसे आदि दूर होते हैं।
Advertisement
बवासीर के लिए
बवासीर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कच्चे सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। यह इस समस्या से राहत दिलाने का काम करता है।
लो ब्लड प्रेशर के लिए
लो बीपी की समस्या में कच्चा सिंघाड़ा खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 16 December 2023 at 22:05 IST