इन 3 ब्लड ग्रुप के लोगों में अधिक होता है Heart Attack का खतरा, कहीं आपका ग्रुप भी तो नहीं?
Heart Attack के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं इस बीच एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि तीन ब्लड ग्रुप वालों में हार्ट खतरा काफी ज्यादा रहता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

3 Blood Groups Higher Risk Of Heart Attack: दुनियाभर में कोरोना महामारी के बाद से हार्ट अटैक के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। आमतौर पर इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल, डाइट और स्ट्रेस होता है, लेकिन इसके अलावा दिल का दौरा पड़ने के पीछे आपका ब्लड ग्रुप भी जिम्मेदार होता है। एक रिसर्च के मुताबिक हार्ट अटैक का खतरा कुछ खास ब्लड ग्रुप वालों में ज्यादा होता है, जिसमें 3 ग्रुप शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन से ग्रुप हैं जिन्हें Heart Attack का खतरा ज्यादा रहता है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- लगातार बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले
- 3 ब्लड ग्रुप वालों को ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा
- किस ब्लड ग्रुप के लोगों को कम होता है हार्ट अटैक का खतरा
इन 3 ब्लड ग्रुप वालों को ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन रिसर्च के मुताबिक टाइप A, B और AB इन तीन ब्लड ग्रुप वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा होता है। रिसर्च के मुताबिक A या B ब्लड ग्रुप वालों को दिल का दौरा पड़ने का 8% जोखिम होता है, तो हार्ट फेलियर का जोखिम 10% है। वहीं AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों में दिल की बीमारियों के होने की संभावना दूसरों के मुकाबले 23% अधिक होती है।
यह भी पढ़ें… Night Skin Care: सुबह चाहते हैं खिला-खिला चेहरा? तो रात में सोने से पहले लगाएं ये फेस पैक
Advertisement
किस ब्लड ग्रुप के लोगों को कम होता है हार्ट अटैक का खतरा
वहीं इन सभी में एक ब्लड ग्रुप ऐसा भी है जिसमें हार्ट अटैक का खतरा बहुत ही कम पाया गया है। रिसर्च के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना था कि करीब 4 लाख लोगों पर किए गए शोध में O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों के कम होने की बात सामने आई। बाकी ग्रुप के मुकाबले O ब्लड ग्रुप वाले लोगों में हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर के रिस्क 10 फीसदी तक कम थे।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।