अपडेटेड 28 February 2026 at 20:27 IST

Teeth Health: ऐसी 6 चीजें जो दांतों के लिए लगती हैं खराब, लेकिन असल में ओरल हेल्थ के लिए हैं फायदेमंद, चॉकलेट से लेकर अचार तक शामिल

दशकों से डेंटल मरीजों को एसिडिक, क्रंची या मीठी किसी भी चीज से डरने की आदत डाली गई है। लेकिन, सैन फ्रांसिस्को के डेंटिस्ट डॉ. मार्क बुरहेन ने ऐसी 6 चीजों के बारे में बताया जो लगता है कि दांतों के लिए खराब हैं लेकिन असल में ये दांतों के लिए फायदेमंद है।

Dental health tips
6 ऐसी खाने की चीजे जो आपको लगता है कि दांतों के लिए खराब हैं, लेकिन असल में उन्हें बचाती हैं  | Image: Freepik

Dental health tips: सैन फ्रांसिस्को के अनुभवी डेंटिस्ट डॉ. मार्क बुरहेन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 6 ऐसी खाने की चीजों का जिक्र किया जो आमतौर पर दांतों के लिए हानिकारक मानी जाती हैं, लेकिन असल में वे ओरल हेल्थ को फायदा पहुंचाती हैं। जी हां, उनका फोकस ओरल माइक्रोबायोम को पोषण देने और मिनरल्स के जरिए दांतों को खुद ठीक करने पर है। दशकों से मरीजों को एसिडिक या मीठी चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती रही है, लेकिन डॉ. बुरहेन पुरानी धारणाओं को चुनौती दे रहे हैं।

भारतीयों के लिए भी ये जानकारी काफी उपयोगी साबित हो सकती है, क्योंकि यहां दांतों की समस्याएं आम हैं। डॉ. मार्क बुरहेन के मुताबिक ओरल हेल्थ को नेचुरल तरीकों से ठीक रखा जा सकता है। उन्होंने ऐसी 6  चीजों के बारे में बताया जो आमतौर पर दातों के लिए हानिकारक मानी जाती है लेकिन असल में ये 6 चीज खाने से ओरल हेल्थ को फायदा मिलता है। 

ये 6 चीजें दांतों को करती है प्रोटेक्ट

1. डार्क चॉकलेट: अच्छी क्वालिटी वाली डार्क चॉकलेट (70% से ज्यादा) में थियोब्रोमाइन होता है जो इनेमल को मजबूत करता है। साथ ही मैग्नीशियम रीमिनरलाइजेशन में मदद करता है। डॉ. बुरहेन कहते हैं, "यह कैंडी है, लेकिन कच्चे कोको में थियोब्रोमाइन इनेमल सख्त करता है।"

2. खट्टी ब्रेड (सॉरडो ब्रेड): खट्टी ब्रेड से ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, ये फाइटिक एसिड घटता है और इसमें मिनरल्स बेहतर अवशोषित होते हैं। डॉ. बुरहेन के मुताबिक, खट्टी ब्रेड का फर्मेंटेशन ओरल माइक्रोबायोम को फायदा पहुंचाता है।

Advertisement

3. कच्चा पनीर (रॉ चीज): केसीन इनेमल रिपेयर करने में कच्चा पनीर मदद करता है और मुंह का pH बढ़ाता है, जो सड़न रोकता है। डॉ. बुरहेन कहते हैं कि, कच्चा पनीर कैविटी पैदा करने वाली चीजों का उल्टा काम करता है।

4. सिट्रस फल (नींबू, संतरा): विटामिन C गम्स के लिए जरूरी है, लेकिन इन्हें खाने के तुरंत बाद ब्रश न करने की सलाह दी जाती है। डॉ. बुरहेन ने कहा कि, एसिडिक होने के बावजूद विटामिन C ब्लीडिंग गम्स रोकता है।

Advertisement

5. अचार (पिकल्स): फर्मेंटेड अचार अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, ये कैविटी और गम डिजीज से भी बचाते हैं। डॉ. बुरहेन के मुताबिक, फर्मेंटेड फूड्स ओरल माइक्रोबायोम को पोषण देते हैं।

6. नट्स चबाने से जबड़े की हड्डी मजबूत होती है, साथ ही नट्स मैग्नीशियम और फॉस्फोरस इनेमल को सपोर्ट करते हैं। डॉ. बुरहेन के मुताबिक, नट्स मिनरल्स से भरपूर हैं जो इनेमल के लिए जरूरी हैं। 

यह भी पढ़ें: जमीन पर गिरने से पहले पेड़ से टकराया था अजित पवार का विमान...

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 20:27 IST