अपडेटेड 5 January 2024 at 07:30 IST

Tea For Winters: ठंड से हो गया है बुरा हाल! रोजाना पिएं ये स्पेशल चाय, शरीर में बनी रहेगी गरमाहट

Tea For Winters: सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए आपको इन स्पेशल विंटर टी का सेवन करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
tea
चाय | Image: Pexels

Tea For Winters: देशभर के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इस मौसम में ठंड की वजह से बीमार पड़ने की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं। ऐसे में आपको ठंड से बचने के साथ-साथ शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का भी ध्यान रखना चाहिए।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • ठंड से हो गई है हालत बुरी? 
  • तो रोजाना पिएं ये स्पेशल टी
  • नहीं लगेगी ठंड, बढ़ेगी इम्यूनिटी

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर गर्म रहे और इम्यूनिटी भी मजबूत हो जाए, तो आपको इस मौसम में साधारण दूध वाली चाय पीने के बजाय कुछ अन्य स्पेशल चाय का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। चलिए जानते हैं कि शरीर को गर्म रखने के लिए आपको किन स्पेशल टी का सेवन करना चाहिए।

सर्दियों में जरूर पिएं ये चाय

मसाला चाय

सर्दियों के मौसम में आपको मसाला चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। ये चाय काफी जायकेदार होती है। इसमें शामिल लौंग, हरी इलायची, काली मिर्च, अश्वगंधा और अन्य मसाले आपको अंदर से गर्म रखकर इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में मसाला टी जरूर पिएं।

Advertisement

लेमन-ब्लैक पेपर टी

ठंड से बचने के लिए लेमन और ब्लैक पेपर टी का सेवन करना सबसे बेस्ट रहेगा। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे आपका शरीर भी लम्बे समय तक गर्म रहेगा। ये आपको सर्दी, जुकाम, गले में खराश जैसी परेशानियों से राहत देने का काम करेगी।

Advertisement

जिंजर-मिंट टी

विंटर सीजन में अदरक की चाय किसी वरदान से कम नहीं है। हालांकि अगर आप अदरक के साथ-साथ चाय में पुदीना भी मिला लेंगे तो ये आपको दोगुना फायदा देने का काम करेगी। ठंड के मौसम में आप ये चाय रोजाना पी सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : Shukrawar Ke Upay: किस्मत के बंद दरवाजे खोल देंगे ये उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 5 January 2024 at 07:30 IST