अपडेटेड 19 December 2023 at 11:46 IST
Bamboo Vegetable: क्या आपने कभी चखा है बांस की सब्जी का स्वाद, जानें इसके क्या हैं स्वास्थ्य लाभ
बांस की सब्जी के बारे में जानकर आपको हैरानी तो जरूर होगी, लेकिन इसके फायदों के बारे में जानकर आप अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Benefits of Bamboo Vegetable: दुनियाभर में कई सारी चीजें खाई जाती हैं, लेकिन कभी-कभी हमारे सामने कुछ ऐसी चीजें आ जाती है, जिसे देखकर एक बार हैरानी होती है। ऐसा ही कुछ बांस के साथ भी है। आज तक आप सभी ने बांस के अलग-अलग इस्तेमाल के बारे में सुना होगा, लेकिन इसकी सब्जी के बारे में शायद ही सुना है, हालांकि दुनिया के कई देशों में बांस की सब्जी को बड़े ही चाव से खाया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि बांस की सब्जी के फायदे क्या-क्या है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- क्या आपने खाई हैं बांस की सब्जी?
- बांस में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
- बांस की सब्जी खाने के क्या हैं फायदे?
बांस में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
बांस जिसे बैम्बू शूट्स के नाम से भी जाना जाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका इस्तेमाल आप सब्जी, सलाद, सूप आदि के रुप में कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं।
हबांस की सब्जी खाने के क्या हैं फायदे?
वजन कम करने के लिए
बैम्बू की सब्जी खाने से वजन नहीं बढ़ता है। क्योंकि इसमें फैट, शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। जिससे वेट नहीं बढ़ता है।
Advertisement
हार्ट हेल्थ के लिए
इसके अंदर फाइटोन्यूट्रियेंट और फाइटोस्टोरोल पाए जाते हैं, जो शरीर के अंदर से कोलेस्ट्रॉल को निकालने का काम करते हैं। जिसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
इम्युनिटी बूस्टर
बैम्बू शूट्स का सेवन करने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। क्योंकि यह विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होता है, इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें… इन 3 ब्लड ग्रुप के लोगों में अधिक होता है Heart Attack का खतरा, कहीं आपका ग्रुप भी तो नहीं?
एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज
अगर आपके शरीर में दर्द रहता है, तो बैम्बू शूट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे अल्सर की सम्सया भी ठीक हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 19 December 2023 at 09:04 IST