अपडेटेड 9 July 2024 at 17:51 IST

Stomach Tips: मानसून में पेट का रखना है ख्याल, जरूर करें ये 5 काम; नहीं होगी अपच और कब्ज की शिकायत

मानसून में अक्सर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इससे आपको कब्ज और अपच से छुटकारा मिल सकता है।

stomach problems
मानसून में ऐसे रखें पेट का ख्याल | Image: Freepik

Stomach Problem In Monsoon: बारिश के मौसम में सेहत को लेकर काफी सावधान रहना पड़ता है। जरा सी लापरवाही आपको गंभीर बीमारी का शिकार बन सकती है। दरअसल, मानसून सीजन (Monsoon Season) में हवा में नमी होने के कारण कई सारे हानिकारक बैक्टीरिया (Bacteria) फैलते हैं, जिसकी वजह से लोगों को सेहत के साथ-साथ पेट से जुड़ी अपच और कब्ज (Constipation) जैसी परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप मानसून में पेट से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आपको बस कुछ काम करने होंगे।

मानसून का सीजन एक तरफ गरमागरम पकौड़े, चाट-समोसे और टिक्की जैसी चीजों की तरफ आकर्षित करता है। इस सीजन में खूब तला-भुना और मसालेदार खाने का मन होता है, तो वहीं दूसरी तरफ मसालेदार और तला भुना खाने (Fried And Spicy Food) से गैस और ब्लोटिंग की समस्याएं पैदा करता है। ऐसे में अगर आप खाने के साथ-साथ इस परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो आपको टिप्स को फॉलो करना होगा, तो मानसून में पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम करता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

मानसून में पेट से जुड़ी समस्याओं को रखना है दूर, तो इन बातों का रखें ध्यान

बॉडी को रखें हाइड्रेट (Body Hydrated)
दरअसल, मानसून के सीजन में मौसम में नमी होने के कारण लोगों को प्यास कम लगती है, जिसके कारण वह पानी कम पीते हैं। ऐसा करने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, क्योंकि बॉडी हाइड्रेट नहीं हो पाती है। जिसका सीधा असर पाचन क्रिया पर पड़ता है और लोगों को कब्ज और अपच समेत पेट से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती है। ऐसे में मानसून के दौरान भी भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

फिजिकल वर्कआउट (Physical Workout)
मानसून के सीजन में बारिश, हर तरफ कीचड़ और बीमारियों के डर से लोगों का घर से निकलना, वॉक करना जैसी चीजे कम हो जाती है और लोग ज्यादातर बैठे ही रहते। इसकी वजह से खाना ठीक से पच नहीं पाता है और कब्ज, गैस, ब्लोटिंग और अपच की शिकायत होने लगती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप घर पर ही कुछ फिजिकल वर्कआउट जरूर करें। इससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करेगी।

Advertisement

तला और मसालेदार खाने से बचें (Fried And Spicy Food)
मानसून का सीजन ऐसा मौसम है कि न चाहते हुए भी तला भुना और मसालेदार चीजें खाने का मन कर ही जाता है, लेकिन इन दिनों में इन चीजों को दूरी बनाकर रखने में ही भलाई होती है, नहीं तो यह खराब पाचन तंत्र का कारण बन सकती है। इसलिए बारिश के दिनों में ज्यादा तला भुना और मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए।

बाहर का न खाएं (Don't Eat From Outside)
बारिश के दिनों में बाहर का कुछ भी खाने से बचना चाहिए, क्योंकि बाहर का खाना अक्सर खुला रहता है। इसके कारण खाने में बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं। यह पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। साथ ही यह कई और बीमारियों का भी कारण बन सकता है।

Advertisement

ताजा खाना ही खाएं (Eat Only Fresh Food)
मानसून के दिनों में ताजा खाना ही खाएं, क्योंकि बारिश या ठंडे खाने में बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं। इसके कारण आपको पेट में इंफेक्शन भी हो सकता है। ऐसे में बारिश के दिनों में ताजा खाना ही खाएं। 

यह भी पढ़ें… Pumpkin Seeds: पुरुषों के लिए वरदान से कम नहीं हैं कद्दू के बीज, सेवन करने से दूर होती है ये कमजोरी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 17:34 IST