अपडेटेड 21 August 2023 at 13:24 IST
Fever: क्या आप भी बुखार आने पर नहाते हैं? फीवर में नहाना सही या गलत, जानें एक्सपर्ट्स की राय
बदलते सीजन में वायरल बुखार होना आम बात है, लेकिन बुखार लगने पर अक्सर लोग नहाना छोड़ देते हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि क्या ये सही है या गलत?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: इन दिनों मानसून सीजन चल रहा है। ये मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन इस दिनों में कई सारी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में लेने लगती है, जिसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित कई बीमारियां शामिल हैं। वहीं बारिश के समय में वायरल बुखार भी काफी तेजी से फैलता है। ऐसे में बुखार आने पर अक्सर लोग नहाना छोड़ देते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? आइए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट्स की क्या राय है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- बुखार में नहाना सही या गलत?
- बुखार में नहाने पर क्या सावधानी बरतें?
- बुखार में नहाके समय क्या नहीं करना चाहिए?
बुखार में नहाना सही या गलत?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक बुखार आने पर शरीर का तापमान बढ़ जाती है जिसकी वजह से ठंड लगने लगती है। ऐसे में कुछ लोग रजाई ओढ़कर लेट जाते हैं, तो कुछ लोग नहाना ही छोड़ देते हैं उनका मानना है कि अगर वे फीवर में नहाते हैं तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है अगर आपको ज्यादा तेज बुखार नहीं तो आपको हल्के गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। ऐसा करने पर शरीर का तापमान कम होने में मदद मिलेगी।
बुखार में नहाने पर क्या सावधानी बरतें?
- अगर आपको बुखार है और आप नहाने जा रहे हैं तो आपको नहाने में ज्यादा टाइम नहीं लगाना चाहिए, ताकि आपके शरीर पर ज्यादा दबाव न पड़े।
- बुखार होने पर शरीर को हल्के साबुन और पानी से धीरे-धीरे साफ करें। पसीना जमने वाली जगह को अच्छी तरह साफ करें ताकि बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण न फैलें।
- बुखार में नहाने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए कि आपको नहाने की अनुमति है या नहीं। क्योंकि नहाना आपके बुखार पर निर्भर करता है।
- बुखार आने पर गुनगुने पानी से नहाना चाहिए, न कि बहुत गर्म या ठंडे पानी से। इससे शरीर शांत होता है और दर्द कम होता है।
बुखार में नहाते समय क्या नहीं करना चाहिए?
- बुखार में नहाते समय शरीर पर अधिक फोर्स न डालें, क्योंकि यह बुखार को बढ़ा सकता है।
- नहाने के बाद अपने शरीर को अच्छे तरीके से सुखाएं और फिर कपड़े पहनें।
- अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है, तो आपको उससे दूर रहना चाहिए, ताकि नहाने के दौरान कोई समस्या न हो।
यह भी पढ़ें... Bikini Wax: क्या आप भी कराने जा रही हैं बिकिनी वैक्स? इन बातों का रखें ध्यान, दर्द का बिल्कुल नहीं होगा एहसास
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 21 August 2023 at 11:31 IST