अपडेटेड 12 August 2024 at 23:15 IST

Fever: क्या बुखार में नहाना चाहिए? जानें ऐसा करना सही या गलत, बरतें ये सावधानियां

Fever Tips: बदलते सीजन में वायरल बुखार का होना आम बात है। ऐसे में काफी लोगों के मन में सवाह आता है कि क्या बुखार में नहाना सही या गलत?

take bath during fever
take bath during fever | Image: Freepik

Bukhar Me Nahana Sahi ya Galat: बदलते मौसम में कई सारी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में लेने लगती हैं, जिसमें से एक वायरल बुखार भी है। वहीं इन दिनों मानसून सीजन चल रहा है। ऐसे में लोगों में वायरल बुखार के काफी मामले देखने को मिल रहे हैं। इसमें दवाईयों के साथ-साथ कुछ परहेज भी करना पड़ता है, वहीं कई लोग बुखार होने पर नहाना छोड़ देते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सही है। आइए जानते हैं कि इस पर एक्सपर्ट्स की क्या राय है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक बुखार आने पर शरीर का तापमान बढ़ जाती है जिसकी वजह से ठंड लगने लगती है। ऐसे में कुछ लोग रजाई ओढ़कर लेट जाते हैं, तो कुछ लोग नहाना ही छोड़ देते हैं उनका मानना है कि अगर वे फीवर में नहाते हैं तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है अगर आपको ज्यादा तेज बुखार नहीं तो आपको हल्के गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। ऐसा करने पर शरीर का तापमान कम होने में मदद मिलेगी।

बुखार में जा रहे हैं नहाने? तो बरतें ये सावधानियां

  • अगर आपको बुखार है और आप नहाने जा रहे हैं तो आपको नहाने में ज्यादा टाइम नहीं लगाना चाहिए,  ताकि आपके शरीर पर ज्यादा दबाव न पड़े।
  • बुखार होने पर शरीर को हल्के साबुन और पानी से धीरे-धीरे साफ करें। पसीना जमने वाली जगह को अच्छी तरह साफ करें ताकि बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण न फैलें।
  • बुखार में नहाने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए कि आपको नहाने की अनुमति है या नहीं। क्योंकि नहाना आपके बुखार पर निर्भर करता है।
  • बुखार आने पर गुनगुने पानी से नहाना चाहिए, न कि बहुत गर्म या ठंडे पानी से। इससे शरीर शांत होता है और दर्द कम होता है।

बुखार में नहाते समय क्या नहीं करना चाहिए?

  • बुखार में नहाते समय शरीर पर अधिक फोर्स न डालें, क्योंकि यह बुखार को बढ़ा सकता है।
  • नहाने के बाद अपने शरीर को अच्छे तरीके से सुखाएं और फिर कपड़े पहनें।
  • अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है, तो आपको उससे दूर रहना चाहिए, ताकि नहाने के दौरान कोई समस्या न हो।

यह भी पढ़ें… Breakfast Tips: ब्रेकफास्ट में कहीं आप तो नहीं खाते हैं ये चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 12 August 2024 at 22:51 IST