अपडेटेड 2 December 2025 at 23:18 IST
Shakarkandi Ke Nuksan: सर्दियों में शकरकंद के कई फायदे लेकिन इन लोगों के लिए बन सकता है जहर, भूलकर भी ना करें सेवन
Shakarkandi Ke Nuksan: ठंड के मौसम में लोगों को शकरकंद खाना बहुत पसंद आता है। लेकिन कुछ लोगों को तो भूलकर भी नहीं ये खाना चाहिए, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Shakarkandi Ke Nuksan: ठंड के मौसम में शकरकंद काफी टेस्टी तो लगती ही है, इसके साथ ही इसमें भारी मात्रा में पोषक तत्वों पाए जाते हैं। व्रत से लेकर स्नैक्स तक इसक खूब इस्तेमाल किया जाता है।
इसमें विटामिन ए, सी, बी6, फाइबर, पोटैशियम और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बॉडी को एनर्जी देने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन जहां इसके फायदे अनगिनत हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए शकरकंद का सेवन करना भारी नुकसान भी पहुंच सकता है।
शुगर पेशेंट के लिए नुकसानदायक
डायबिटीज के मरीजों को शकरकंद नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। अगर शुगर के मरीज इसे बिल्कुल छोड़ नहीं पाते तो इसे सिर्फ उबालकर बैलेंस करके ही खाएं।
किडनी स्टोन वाले लोग
जिन लोगों को किडनी स्टोन की दिक्कत होती है, उन्हें अपनी डाइट से शकरकंद हटाना जरूरी है। इसमें बनने वाला ऑक्सलेट स्टोन की परेशानी और बढ़ा सकता है। इसके अलावा शकरकंद में पोटैशियम मौजूद होता है, किडनी पर ज्यादा दबाव डालता है, जिससे किडनी कमजोर हो सकती है।
Advertisement
पेट से जुड़ी दिक्कतें
शकरकंद में मैनिटोल नामक कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। यह डाइजेशन को खराब कर सकता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से पेट फूलना, गैस, कब्ज, सूजन और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। फाइबर और स्टार्च की ज्यादा मात्रा कई बार मलत्याग में परेशानी हो सकती है।
हार्ट हेल्थ के लिए खतरा
शकरकंद को ज्यादा खाने से बॉडी में पोटैशियम को बढ़ा सकता है। इस कंडीशन को हाइपरकलेमिया कहा जाता है, जिसमें पोटैशियम बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है। दिल से जुड़ी समस्या वाले लोगों को इसका सेवन बहुत सावधानी से करना चाहिए।
Advertisement
एलर्जी का हो सकता है खतरा
कुछ लोगों में शकरकंद के खाने से एलर्जी की समस्या भी देखने को मिलती है। इसमें मैनिटोल मौजूद होता है, जिसकी वजह से स्किन में जलन, खुजली या सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए यदि आपकी बॉडी सेंसिटिव हो, तो शकरकंद बैलेंस रूप से खाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 2 December 2025 at 23:18 IST